इटावा - Parakh Khabar

Etawah News : चंबल सेंचुरी के जंगल में बब्बर शेर दिखने के दावे से दहशत, वीडियो वायरल
इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी से जुड़े कोला गांव के जंगलों में बब्बर शेर और उसके कुनबे के देखे जाने के दावे से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गेहूं की कटाई कर रहे ग्रामीणों ने पहाड़ी पर बैठे शेर जैसे दिखने वाले जानवर का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों का दावा है कि पहले एक शेर दिखाई दिया, जिसने जोरदार दहाड़ लगाई। दूसरी बार शेर, शेरनी और दो शावक भी नजर आए। हालांकि दूसरी बार डर के कारण वे वीडियो नहीं बना सके।

ग्रामीणों के अनुसार, कोला गांव से करीब 300 मीटर दूर खेतों में लगभग आठ लोग गेहूं की कटाई कर रहे थे। तभी अचानक दहाड़ की आवाज सुनाई दी, जिससे सभी लोग घबरा गए और जान बचाकर गांव की ओर भागे।

गांव निवासी अंगद सिंह ने बताया कि शाम करीब छह बजे यह घटना हुई और उनके एक साथी ने पहाड़ी पर बैठे शेर का वीडियो बना लिया। इसी वीडियो के आधार पर ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि गांव के पास बब्बर शेर पहुंच गया है।

राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी के अधिकारी और कर्मचारी इस वीडियो को लेकर असमंजस में हैं। ग्रामीणों की सूचना पर सेंचुरी की टीम गांव पहुंचकर जांच और सर्च अभियान चला रही है।

अधिकारियों का कहना है कि चंबल क्षेत्र में बब्बर शेर की मौजूदगी की कोई हालिया पुष्टि नहीं हुई है। करीब 200 वर्ष पहले इस क्षेत्र में शेर पाए जाते थे, लेकिन वर्तमान समय में उनकी मौजूदगी के कोई प्रमाण नहीं हैं।

चंबल सेंचुरी के रेंजर के.के. त्यागी ने बताया कि जंगल में बब्बर शेर होने की सूचना मिली है, लेकिन यह आश्चर्य का विषय है कि यहां शेर आया कहां से, क्योंकि वर्तमान में एशियाई शेर मुख्य रूप से गुजरात में ही पाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि वहां से शेर आता, तो अन्य क्षेत्रों से भी इसकी सूचना मिलती। फिर भी वीडियो की सत्यता की जांच के लिए टीम लगाई गई है।

उधर, चंबल घाटी में शेर देखे जाने की खबर के बाद स्थानीय सहसो थाना पुलिस भी सतर्क हो गई है।

इटावा में प्रेमिका से शादी की मांग पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, सहमति के बाद मंदिर में हुई शादी
इटावा। जिले के बसरेहर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब अपनी प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर एक युवक करीब 125 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। काफी देर तक चले घटनाक्रम, पुलिस की समझाइश और दोनों परिवारों की सहमति के बाद आखिरकार प्रेमी-प्रेमिका की स्थानीय मंदिर में शादी करा दी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान सुनील वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो इटावा विकास भवन में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहता था, लेकिन किसी सूचना के आधार पर उसे पता चला कि युवती के परिजन उस पर शादी को लेकर दबाव बना रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही बसरेहर थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, आसपास के ग्रामीणों और दोनों परिवारों के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस और परिजन लगातार युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे।

करीब एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवती भी मौके पर पहुंची और उसने शादी के लिए अपनी सहमति जता दी। प्रेमिका की हामी मिलते ही युवक टावर से नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।

थाने में युवक और युवती ने विवाह कराने की इच्छा जताई। इस पर थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस थाने में शादी नहीं कराती, लेकिन यदि दोनों परिवार सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराना चाहें तो पुलिस को कोई आपत्ति नहीं है।

इसके बाद दोनों परिवारों की मौजूदगी में स्थानीय मंदिर में शादी की रस्म पूरी कराई गई। प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई, सात फेरे लिए और परिजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। घटना के सुखद अंत के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

Etawah Crime : जीजा ने नाबालिग साली की ईंट से कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इटावा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी रिश्ते की नाबालिग साली की ईंट से कुचलकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के अनुसार सैफई थाना क्षेत्र के नगला सुभान गांव निवासी सुनैना (16) कक्षा 11 की छात्रा थी और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि 4 मार्च को होली के दिन उसका रिश्ते का जीजा विजय उसे अपने साथ दिल्ली ले गया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है।

परिजनों का आरोप है कि दिल्ली में विजय ने सुनैना से एक मंदिर में शादी कर ली थी और इसकी फोटो व वीडियो भी परिवार को भेजे थे। जब यह जानकारी सुनैना की मां को मिली तो उन्होंने फोन कर उसे घर लौटने के लिए कहा। इसके बाद विजय उसे लेकर वापस इटावा आ गया।

पुलिस के मुताबिक इटावा के कोतवाली क्षेत्र में विजय ने सुनैना के सिर पर ईंट से वार किया और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी।

मृतका के पिता रघुराज सिंह ने बताया कि विजय उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और दिल्ली में उससे शादी कर ली थी। बाद में वापस लाकर उसकी हत्या कर दी गई।

मृतका के भाई शिवम ने बताया कि आरोपी विजय पहले भी करीब पांच साल पहले उनकी मौसी की बेटी निशा को भगा कर शादी कर चुका है, जिससे उसका एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि विजय पेशे से हलवाई का काम करता था।

घटना के बाद पुलिस ने शव को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Etawah News: पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
भरथना/इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के पड़ियापुर गांव में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। घटना के बाद पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रणवीर सिंह यादव, पुत्र लाखन सिंह, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बीती रात धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई। सुबह शव मिलने की सूचना पर गांव में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रणवीर की पत्नी पूजा का लंबे समय से अर्पित नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसको लेकर परिवार में पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। परिजनों का कहना है कि इसी कारण पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रणवीर की हत्या की।

घटना की सूचना मिलते ही भरथना थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है और अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जिन्हें आरोपी महिला अपने साथ लेकर फरार हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इटावा में बीएससी छात्रा ने की आत्महत्या, घर के बरामदे में मिला शव
इटावा। जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के यशोदा नगर में 24 वर्षीय बीएससी छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की गई। बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले की जांच जारी है।

मृतका के पिता उमा शंकर ने बताया कि उनकी बेटी निहारिका बीएससी तक शिक्षित थी। करीब एक माह पहले गिरने के बाद से उसकी तबीयत और मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। परिवार में वह दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

इटावा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, साथी गंभीर घायल
इटावा : आगरा–कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विचारपुरा गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में जान गंवाने वाले छात्र की पहचान जसवंतनगर क्षेत्र के नगला गड़रियान निवासी आर्यन (पुत्र शिवचरण) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मैनपुरी फाटक के पास अपने परिवार के साथ रह रहा था और कक्षा 12 का छात्र था। आर्यन अपने घर के निर्माण के लिए ईंट लेने फुलरई ईंट भट्टे जा रहा था। बाइक पर उसके साथ फ्रेंड्स कॉलोनी मंडी गेट निवासी बॉबी (पुत्र राजेंद्र) भी सवार था।

बताया गया कि जैसे ही दोनों विचारपुरा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी दौरान जसवंतनगर की क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह कार्यालय जा रही थीं। उनकी नजर घायलों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत रुककर अपनी टीम की मदद से 108 एंबुलेंस बुलवाई और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां डॉक्टर विकास अग्निहोत्री ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। बॉबी की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतक के मामा श्याम बाबू ने बताया कि आर्यन तीन बहनों में इकलौता भाई था और परिवार की बड़ी उम्मीदें उसी से जुड़ी थीं। हादसे की जानकारी किसी राहगीर ने फोन के जरिए परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार सीएचसी पहुंचा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

“अब और सहन नहीं… मजबूरी में अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूँ”, इटावा में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक छात्र ने की आत्महत्या
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में दोस्तों की ब्लैकमेलिंग से तंग बीएससी के एक छात्र ने फांसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र ने गुरुवार को बताया कि भरथना कस्बा निवासी अभिषेक पाल (25) ने बीती देर शाम पहले जहरीला पदार्थ खाया और फिर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बीएससी का छात्र डेरी चला कर के अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था।

उन्होने बताया कि म़ृतक के मोबाइल फोन से पुलिस को कई वीडियो मिले हैं, जिसमें उसने दोस्तो पर ब्लैकमेलिंग करने के गंभीर आरोप लगाए है। वीडियो में अभिषेक यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि उसके दोस्तों शैलेश उर्फ बड़े और योगेश उर्फ छोटे ने एक दिन उसे भैंस का दूध निकालने के बहाने बुलाया और उसी दौरान उसका एक वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

मृतक का आरोप है कि इसी वीडियो को आधार बनाकर दोनों भाई उसे चोरी करने की रिपोर्ट करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे और वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 20 लाख रुपये की बड़ी रकम मांग रहे है। वीडियो में अभिषेक का कहना है कि वह दोनों से बार-बार वीडियो डिलीट करने की विनती कर रहा था, लेकिन आरोपी उसे भय दिखाकर दबाव बनाते रहे।

आरोपियों ने उससे पहले ही एक सोने की चेन और 50 हजार रुपये ले लिए थे, मांगने पर नहीं दे रहे थे, जिसकी जानकारी उसके परिचित डंपी को भी थी। लगातार धमकियों, मानसिक उत्पीड़न और अपमान से टूट चुके अभिषेक ने मौत को गले लगाने से पहले अपना बयान रिकॉर्ड कर एक वीडियो बनाया।

वीडियो में वह भावुक स्वर में कह रहा है कि वह अब इस दबाव को सहन नहीं कर पा रहा और मजबूरी में अपनी जान दे रहा है। उसने स्पष्ट रूप से दोनों भाइयों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मृतक के पिता विजय पाल ने भरथना थाना पुलिस में दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और साथ ही वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है ताकि मामले के तथ्यों की पुष्टि हो सके। बीएससी छात्र के आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। उन्होंने इस घटना को लेकर के नाराजगी जताते हुए पुलिस से बड़ी और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इटावा: सड़क पर गाड़ी रोककर कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव, SIR के खिलाफ संघर्ष तेज करने के दिए निर्देश
इटावा/जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाईवे स्थित क्षेत्र के कुरसेना गांव में सपा कार्यकर्ताओं से पूछी कुशलक्षेम। साथ ही कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में अपना कोई वोट वंचित न रह जाए। अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो पार्टी पदाधिकारी से संपर्क करें।

दरअसल शनिवार दोपहर बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा से इटावा एक विवाहित कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे। जैसे ही कुरसेना गांव के सपा कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी तो बड़ी तादात में कुरसेना और आसपास के गांव के सपा कार्यकर्ता हाईवे पर पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत सत्कार के लिए इकट्ठे हो गए।

जैसे ही उनका काफिला कुरसेना गांव से गुजरा तो कार्यकर्ताओं का जोश देख सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवा कर गाड़ी से निकलकर एक-एक कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे कुशलक्षेम पूछी। युवा कार्यकर्ताओं की भीड़ में दूर खड़े बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को हूबहू नेताजी की तरह नाम से बुलाकर उनका हाल-चाल जाना।

सभी कार्यकर्ताओं से चंद क्षणों की मुलाकात में ही क्षेत्र की स्थिति के बारे में जाना और कहा यदि किसी को कोई परेशानी हो तो बताएं। कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में अपना कोई भी वोट कटने ना पाए अगर कही किसी को दिक्कत हो तो पार्टी पदाधिकारी से संपर्क करें। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से क्षेत्रीय सपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का सीधा रूबरू होने से सभी जोश और उत्साह से लेवरेज दिखे।

इटावा हादसा : बेकाबू कैंटर ने बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन को रौंदा, परिवार में मचा कोहराम
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा ओवरब्रिज पर एक बेकाबू कैंटर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। मृतकों में तीन साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे यह हादसा हुआ, जब तीनों मृतक इटावा से औरैया जिले के अमावता लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और रौंदते हुए निकल गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान कपिल सिंह, उनकी चाची सोनी देवी और तीन वर्षीय बेटू के रूप में हुई है। वे दवा लेने इटावा आए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी महेवा भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक साथ तीन जनों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ भरथना अतुल प्रधान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और फरार कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Etawah News: 60 वर्षीय जीजा संग फरार हुई 35 साल की साली, पति ने रखा 10 हजार का इनाम
UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 60 वर्षीय राजमिस्त्री जीजा अपनी 35 वर्षीय साली को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं महिला के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह एक हाथ से दिव्यांग है और यह उसका दूसरा विवाह है। पहले पति की मृत्यु के बाद महिला ने उससे शादी की थी। फरार हुआ व्यक्ति उसका साढ़ू और जीजा है, जो सैफई थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पेशे से राजमिस्त्री है।

पति के अनुसार, जीजा का गांव में अक्सर आना-जाना था। कुछ समय पहले उसने घर में प्लास्टर का काम भी किया था। इसी दौरान उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं और मौका देखकर वह 24 अप्रैल को घर से रुपए और सामान लेकर फरार हो गई।

पति ने पहले थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और फिर 18 जून को एक और प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि जीजा जो पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता है, उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला व उसके जीजा की तलाश की जा रही है।

Etawah Viral News: ममेरी बहन से शादी की तैयारी कर रहा था शादीशुदा शिक्षक, पत्नी ने ससुराल पहुंचकर किया हंगामा, वीडियो वायरल
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा शिक्षक पर अपनी ममेरी बहन से शादी की तैयारी करने का आरोप लगा है। शिक्षक की पत्नी को जैसे ही इस रिश्ते की भनक लगी, वह अपने भाई और मां के साथ ससुराल पहुंची और वहां जमकर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पति पर ममेरी बहन से अफेयर और शादी की तैयारी का आरोप

घटना भरथना कस्बे के यादवान गांव की है। महिला ने अपने पति अंकुर यादव पर आरोप लगाया है कि वह अपनी ममेरी बहन से शादी करने जा रहा है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है, लेकिन जब पत्नी को पति की दूसरी शादी की जानकारी मिली, तो वह शांत नहीं रही। वह अपने भाई मुकुल यादव और मां को लेकर पति के घर पहुंची।

ससुराल पहुंचते ही बवाल, कहासुनी से मारपीट तक मामला पहुंचा

ससुराल पहुंचने के बाद कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। महिला और उसके भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनकी जमकर पिटाई की। दोनों को गंभीर हालत में भरथना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

महिला के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित महिला के भाई मुकुल यादव ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। अब जब पति की ममेरी बहन से शादी की जानकारी मिली तो वह लोग समझाने गए थे, लेकिन वहां उल्टा उनके साथ हिंसा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही है। दोनों पक्षों से शिकायत मिली है, और मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक गलतफहमी का प्रतीत हो रहा है।

Etawah News: शादी से पहले ब्यूटी पार्लर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई दुल्हन, दूल्हे ने शादी से किया इनकार, दोनों पक्षों में तनाव
इटावा (उत्तर प्रदेश): मंगलवार को इटावा जिले में एक विवाह समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शादी की रस्मों से ठीक पहले दुल्हन ब्यूटी पार्लर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। तकरीबन पांच घंटे बाद जब दुल्हन बिना तैयार हुए अपने माता-पिता के साथ लौटी, तब तक माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो चुका था। दूल्हे ने नाराजगी जताते हुए शादी से इनकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच टकराव बढ़ गया।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम की है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी एक युवक से तय हुई थी। विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और दोनों परिवार खुशी से समारोह की प्रतीक्षा कर रहे थे। तय कार्यक्रम के अनुसार दुल्हन को सजने के लिए ब्यूटी पार्लर भेजा गया था, लेकिन कुछ देर बाद वह संचालिका को बहाना बताकर बाहर निकल गई और फिर वापस नहीं लौटी।

परिजन जब उससे संपर्क नहीं कर पाए और उसका फोन भी बंद मिला, तो चिंता बढ़ गई। जल्द ही दुल्हन के गायब होने की खबर दूल्हे पक्ष तक पहुंची, जिससे वहां भी हड़कंप मच गया। तनाव के चलते दूल्हे के पिता को हार्ट अटैक आ गया, जिन्हें तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

रात करीब 10 बजे दुल्हन अपने माता-पिता के साथ लौटी, मगर उसने न तो कोई स्पष्टीकरण दिया और न ही वह विवाह के लिए तैयार थी। इस पर नाराज दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे वधू पक्ष स्तब्ध रह गया।

दुल्हन के परिवार ने इस घटनाक्रम के पीछे दहेज मांग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि शादी से पहले लड़के वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग की थी, जिससे मानसिक दबाव में आकर दुल्हन यह कदम उठाने को मजबूर हुई। उन्होंने इस बाबत कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। कोतवाली इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। दूल्हे पक्ष से भी पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।