मुरादाबाद - Parakh Khabar

मुरादाबाद में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
मुरादाबाद। 23 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी कमांडर मेजर राजीव ढल और प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर की। इसके बाद एनसीसी कैडेटों और अधिकारियों ने राष्ट्रगान गाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर राजीव ढल ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध बैसरन घाटी में उस समय पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे थे, तभी आतंकियों ने हमला कर कई निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी।

उन्होंने कहा कि इस कायराना हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रणनीतिक कदम उठाए और भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों पर प्रभावी कार्रवाई कर देश की सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को साबित किया। मेजर ढल ने भारतीय सेना के साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रेरणादायक बताते हुए कैडेटों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

इस दौरान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सेना के शौर्य व बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में कैडेटों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष भी लगाए।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला, 23 यूपी बटालियन के जूनियर कमीशंड अधिकारी लोकेंद्र सिंह, हवलदार तेज कुमार लिम्बू, हवलदार दिव्य प्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

मुरादाबाद में अप्रैल में ही 41 डिग्री पहुंचा पारा, हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी
मुरादाबाद : जिले में इस बार भीषण गर्मी पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अप्रैल महीने में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना जताई है।

अब तक गर्मी के मौसम में 40 से 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान सामान्य माना जाता रहा है, लेकिन इस बार अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में ही बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तैयार सिटी हीट एक्शन प्लान 2026 में मई और जून को सबसे अधिक गर्म महीना माना गया है। प्रशासन का मानना है कि इस बार तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है, जिससे लू और हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ेगा।

स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी विभागों और तहसीलों को लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।

जिला आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अनुज सिंह और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ममता मालवीय के निर्देश पर सभी विभागों को समन्वय के साथ लू और भीषण गर्मी से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया है।

हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण

अपर जिलाधिकारी ममता मालवीय ने बताया कि हीट स्ट्रोक, हीट रैश और हीट क्रैम्प के लक्षणों में कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उबकाई, अत्यधिक पसीना आना और मूर्छा शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करना चाहिए।

बचाव के लिए जरूरी उपाय

प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक पानी पीने की अपील की है। हल्के रंग के और पसीना सोखने वाले कपड़े पहनने, धूप के चश्मे, छाता, टोपी और चप्पल का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

खुले में काम करने वालों को सिर, चेहरा, हाथ और पैरों को गीले कपड़े से ढककर रखना चाहिए। यात्रा के दौरान पानी साथ रखना जरूरी है।

इसके अलावा ORS, लस्सी, छाछ, नींबू पानी और चावल का माड़ जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

प्रशासन ने यह भी कहा है कि घरों को ठंडा रखने के लिए पर्दों और दरवाजों का सही उपयोग करें तथा शाम और रात में कमरों को ठंडा करने के लिए उन्हें खुला रखें।

गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्तियों और धूप में काम करने वाले श्रमिकों के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मुरादाबाद में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक अप्रैल तक बारिश के आसार
मुरादाबाद: जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो एक अप्रैल तक जारी रह सकता है।

पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में औसतन 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। अब वर्तमान सिस्टम के प्रभाव के समाप्त होने के बाद 28-29 मार्च के दौरान तापमान में फिर से लगभग इतनी ही बढ़ोतरी होने की संभावना है।

हालांकि, इसके बाद आने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में दोबारा 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार 29 मार्च की देर शाम या रात से प्रदेश में बारिश का अगला दौर शुरू हो सकता है, जो महीने के अंत तक जारी रहने की संभावना है।

इसके साथ ही मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

International Women’s Day : मुश्किल हालात भी नहीं रोक पाए बेटियों के कदम, संघर्ष से लिखीं सफलता की कहानियां
मुरादाबाद : जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियां कई बार इंसान की हिम्मत और धैर्य की परीक्षा लेती हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो चुनौतियों से हार मानने के बजाय उनसे लड़कर अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो ऐसी महिलाओं की कहानी सामने आई है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने हौसले को कमजोर नहीं पड़ने दिया।

एक ओर ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने के बाद भी आत्मनिर्भर बनकर नया जीवन शुरू करने वाली आशा तोमर हैं, तो दूसरी ओर सीमित संसाधनों और पारिवारिक असहमति के बावजूद एथलेटिक्स में पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही युवा खिलाड़ी आशी यादव हैं। दोनों की कहानियां यह साबित करती हैं कि मजबूत इरादों के सामने मुश्किलें ज्यादा देर तक टिक नहीं पातीं।

हादसे के बाद भी नहीं हारीं आशा तोमर

मूल रूप से दिल्ली के शाहदरा में जन्मी आशा तोमर की शादी के बाद उनका जीवन पिलखुआ में सामान्य रूप से चल रहा था। 31 मार्च 2022 को हुए एक ट्रेन हादसे में उन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए। इस हादसे के बाद उन्हें करीब आठ महीने तक दिल्ली के अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।

इलाज के बाद जब वे पिलखुआ स्थित ससुराल लौटीं तो परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं। ऐसे कठिन समय में उनकी बहन कंचन चौहान ने उनका सहारा बनकर उन्हें मुरादाबाद ले आईं और नया जीवन शुरू करने का हौसला दिया।

आशा ने शुरुआत में एक छोटी टिफिन सर्विस शुरू की। धीरे-धीरे मेहनत और लगन से उन्हें छोटे आयोजनों में भोजन व्यवस्था के ऑर्डर मिलने लगे और समय के साथ उन्होंने अपना छोटा कैटरिंग व्यवसाय खड़ा कर लिया। आज आशा तोमर एक उद्यमी होने के साथ-साथ बहन के स्कूल में कक्षा तीन के बच्चों को पढ़ाने का काम भी कर रही हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।

संघर्ष के दम पर आशी यादव ने बनाई पहचान

मुरादाबाद के नया गांव की रहने वाली 17 वर्षीय आशी यादव को बचपन से ही खेलों में रुचि थी। स्कूल प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के बाद उन्होंने एथलेटिक्स में करियर बनाने का फैसला किया। हालांकि शुरुआत में परिवार ने इसका विरोध किया और पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी।

इसके बावजूद आशी ने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। वह सहेली के घर जाने का बहाना बनाकर स्टेडियम पहुंचती थीं और नियमित रूप से अभ्यास करती थीं। लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।

हाल ही में उन्होंने गोवा में आयोजित ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी भाग लिया। हालांकि इस प्रतियोगिता में उन्हें पदक नहीं मिल सका, लेकिन राष्ट्रीय स्तर का अनुभव उनके लिए नई प्रेरणा बन गया।

आशी के पिता विजेंद्र यादव ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी की सफलता के बाद अब उन्हें उस पर गर्व है। सीमित संसाधनों के बावजूद आशी का लक्ष्य एथलेटिक्स में देश का नाम रोशन करना है।

शादी का दबाव बनाने पर जीजा ने की साली की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद: थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम बघी गोवर्धनपुर के जंगल में स्थित एक सूखे कुएं से मिली युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के कपड़े और सफेद धातु के आभूषण भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी को ग्राम बघी गोवर्धनपुर के जंगल में करीब 15 फुट गहरे सूखे कुएं में 20–22 वर्षीय एक युवती का शव मिला था। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बाद में विभिन्न माध्यमों से शव की शिनाख्त कराई गई।

मैनाठेर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरण पाल ने बताया कि मृतका की पहचान शाबरीन उर्फ समरीन (21) पुत्री बाबू खां, निवासी ग्राम कमालपुर काफुरपुर, थाना असमोली, जनपद संभल के रूप में हुई। मृतका के पिता की तहरीर पर थाना मैनाठेर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने सोमवार को हत्या के मुख्य आरोपी हासिम पुत्र चांद खां तथा उसके दो सहयोगियों अजीम बाबा और आदिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि मृतका उसकी साली थी और दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। मृतका उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी।

पुलिस के मुताबिक, 26 फरवरी को आरोपी ने शाबरीन को घर से जेवर लेकर नहर किनारे पटरी पर बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने मृतका के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने अपने साथियों की मदद से शव को बघी गोवर्धनपुर गांव के जंगल में स्थित कुएं में फेंक दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

मुरादाबाद में नमाज से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, साले पर प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप
मुरादाबाद। नमाज अदा कर घर लौट रहे बिस्कुट फैक्ट्री के मालिक की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने साले पर प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जिगर कॉलोनी निवासी मोहम्मद असद (पुत्र अब्दुल हमीद) शुक्रवार शाम करीब सात बजे लाल मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे। नमाज के बाद बाइक से लौटते समय थाना नागफनी क्षेत्र में डीएल अस्पताल चौराहे के पास पहुंचते ही उनके साले जफर ने दो अन्य साथियों के साथ उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही असद की मौके पर ही मौत हो गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर थाना नागफनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल असद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि असद और उसके साले जफर के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुरादाबाद-रामपुर की दो युवतियों ने साथ रहने का फैसला किया, बयान के बाद एक साथ गईं
मुरादाबाद। मुरादाबाद और रामपुर की दो युवतियों ने एक साथ रहने का निर्णय लिया है। पुलिस और परिजनों द्वारा समझाने के प्रयासों के बावजूद दोनों अपने फैसले पर अडिग रहीं। कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद दोनों युवतियां साथ चली गईं।

पुलिस के अनुसार, भगतपुर क्षेत्र की एक युवती करीब एक वर्ष पहले अपनी बुआ के घर रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र गई थी, जहां उसकी मुलाकात पास में रहने वाली दूसरी युवती से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और मोबाइल के माध्यम से बातचीत बढ़ने के साथ नजदीकियां भी बढ़ती गईं।

31 जनवरी को भगतपुर क्षेत्र की युवती अपने घर से निकल गई, जबकि उसी दिन रामपुर की युवती भी घर से चली गई। दोनों मुरादाबाद में मिलीं और साथ रहने का निर्णय लिया। युवतियों के लापता होने पर परिजनों ने संबंधित थानों में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

रविवार रात दोनों युवतियां बिलारी थाने पहुंचीं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। सोमवार को पुलिस और परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अलग होने को तैयार नहीं हुईं।

मंगलवार को भगतपुर क्षेत्र की युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए गए। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपनी इच्छा से साथ रहने की बात कही। इसके बाद दोनों युवतियां एक साथ चली गईं।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उसने स्वेच्छा से साथ रहने की इच्छा जताई है।

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: आधी रात कमरे में पकड़े गए प्रेमी युगल की हत्या, नदी किनारे एक ही कब्र में दफनाए शव
UP News | मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक और युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि दोनों को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतारने के बाद उनके शवों को घर से करीब दो किलोमीटर दूर गागन नदी के किनारे एक ही गड्ढे में दफना दिया गया। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़े प्रेम संबंध का बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर युवती के भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव की है। यहां रहने वाली काजल पढ़ाई के साथ-साथ एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। गांव के ही युवक अरमान के साथ उसका पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों शादी का सपना देख रहे थे।

बताया गया कि 18 जनवरी (रविवार) की रात अरमान अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इसी दौरान काजल के परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया। इस पर परिजन आपा खो बैठे और दोनों को बंधक बना लिया। आरोप है कि दोनों ने माफी मांगी, लेकिन परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। पहले अरमान की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। अपने सामने प्रेमी की हत्या देख काजल बेहोश हो गई, इसके बाद उसकी भी उसी तरह हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद परिजनों ने दोनों शवों को घर से करीब दो किलोमीटर दूर गागन नदी किनारे ले जाकर गड्ढा खोदा और एक साथ दफना दिया। इसके बाद आरोपी सामान्य दिनचर्या में लौट आए ताकि किसी को शक न हो।

अरमान के परिजनों को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी थी, लेकिन समुदाय अलग होने के कारण उन्होंने सीधे युवती के परिवार से बात करने के बजाय थाने में बेटे के लापता होने की सूचना दी। इसी शिकायत की जांच के दौरान पूरा मामला उजागर हुआ। पुलिस ने युवती के परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। संदेह गहराने पर युवती के भाई से पूछताछ की गई, जहां उसने हत्या की पूरी घटना स्वीकार कर ली।

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। अरमान के पिता की तहरीर पर पुलिस ने काजल के तीन भाइयों रिंकू, राजाराम और सतीश के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से सतीश को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

मुरादाबाद: विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर की
मुरादाबाद। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा सत्र 2025-26 के तहत एनईपी-2020 से आच्छादित सेमेस्टर प्रणाली और सामान्य सेमेस्टर प्रणाली के प्रथम सेमेस्टर के लिए कोर्स सेलेक्शन एवं परीक्षा फार्म भरने की तिथियों में विस्तार किया है। अब विद्यार्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

गुरुवार को कुलपति सचिन माहेश्वरी ने बताया कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नए आदेश के अनुसार विद्यार्थी 29 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन कोर्स सेलेक्शन और परीक्षा फार्म भर सकेंगे, जबकि महाविद्यालयों में परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन 31 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से 2 जनवरी 2026 (संभावित) को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और परीक्षाएं 5 जनवरी से शुरू होने की संभावना है। परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट gjum.samarth.ac.in पर उपलब्ध रहेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयसीमा में अपने-अपने महाविद्यालयों के सभी छात्रों के परीक्षा फार्म शत-प्रतिशत भरवाकर उनका सत्यापन सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अंतिम अवसर है और इसके बाद किसी भी स्थिति में तिथि का विस्तार नहीं किया जाएगा।

Moradabad News: सुबह कोहरे की चादर, दिन में धूप से मिली राहत
मुरादाबाद। मुरादाबाद में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम रही, जिससे आम जनजीवन के साथ यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते दिखे और कई इलाकों में जाम जैसी स्थिति बन गई। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों को कोहरे और ठंड का सामना करना पड़ा।

सुबह ठंडी हवाओं के कारण गलन और बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, वहीं चाय की दुकानों और अलाव के आसपास भीड़ देखी गई। बुजुर्गों और बच्चों पर सर्दी का असर अधिक दिखाई दिया। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

हालांकि, दोपहर में मौसम ने राहत दी। धूप निकलते ही ठंड का असर कुछ कम हुआ और लोग छतों, पार्कों व खुले स्थानों पर धूप सेंकते नजर आए। पिछले दिनों से गीले पड़े कपड़े भी धूप निकलने के बाद सूखने लगे। बाजारों में दोपहर के समय रौनक बढ़ी और लोगों की आवाजाही सामान्य होती दिखी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय कोहरा बने रहने की संभावना जताई है। साथ ही ठंडी हवाओं के चलते गलन बढ़ने की आशंका है।

बढ़ती सर्दी का असर दिहाड़ी मजदूरों और खुले में काम करने वालों पर भी साफ दिख रहा है। सुबह जल्दी काम पर निकलने वालों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें परेशानी न हो।

मुरादाबाद रेल मंडल में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का समापन, कर्मचारियों ने किया जागरूकता अभियान
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में विद्युत विभाग द्वारा आयोजित ‘ऊर्जा संरक्षण सप्ताह’ का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मंडल के प्रमुख स्टेशनों—मुरादाबाद, बरेली, हापुड़, देहरादून, हरिद्वार, रोजा, लक्सर सहित अन्य स्थानों पर रेल कर्मचारियों ने पोस्टर व अन्य माध्यमों से ऊर्जा संरक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार किया और यात्रियों व कर्मचारियों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के तहत विद्युत सुपरवाइजर्स ने अपने-अपने डिपो में कार्यरत कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस विशेष सप्ताह के दौरान मुरादाबाद मंडल के विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किस प्रकार ऊर्जा का अधिकतम संरक्षण किया जा सकता है और दैनिक कार्यों में ऊर्जा की बचत को अपनाया जा सकता है।

इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) जन्मेजय उपाध्याय ने समस्त विद्युत स्टाफ व सुपरवाइजर्स को संबोधित करते हुए ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा का उत्पादन है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि जहां तक संभव हो, दिन के समय प्राकृतिक रोशनी का अधिकतम उपयोग किया जाए और इसके लिए कमरों में रोशनदान, खिड़की व दरवाजों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता ने यह भी बताया कि ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। मंडल के सभी स्टेशनों और कार्यालयों में एलईडी बल्ब व ट्यूबलाइट लगाए गए हैं, वहीं पंपों के संचालन के लिए स्वचालित प्रणालियां भी स्थापित की गई हैं। इससे न केवल ऊर्जा की बचत हो रही है, बल्कि संचालन भी अधिक प्रभावी बना है।

मुरादाबाद: फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप, मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा क्षेत्र की एक महिला ने बजाज फाइनेंस कंपनी के एजेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और रुपये व संबंध बनाने की मांग की। इनकार करने पर फोटो-वीडियो और मोबाइल नंबर पोर्न साइट्स पर डालने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गुईया बाग, थाना मुगलपुरा निवासी महिला ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता ने बहन की शादी के लिए वाशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज समेत अन्य घरेलू सामान बजाज फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराया था। इनकी किश्तें एजेंट संजय सिंह निवासी रेलवे हरथला कॉलोनी के माध्यम से जमा होती थीं, जिससे आरोपी का परिवार में आना-जाना बढ़ गया।

पीड़िता के अनुसार, पिता की कैंसर से मृत्यु के बाद आरोपी की नीयत बदल गई और वह अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उसके अश्लील फोटो तैयार किए और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि धमकाकर आरोपी ने एक अश्लील वीडियो भी बना ली और इसके बाद पैसे व शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

महिला का कहना है कि जब उसने मांग मानने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके कई मोबाइल नंबर पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दिए, जिससे उसके और रिश्तेदारों के फोन पर लगातार कॉल आने लगे। पीड़िता ने बताया कि वह इस कारण गहरे मानसिक तनाव में है और लोकलाज के चलते आत्महत्या तक के विचार आ चुके हैं। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके भविष्य को लेकर वह बेहद चिंतित है।

इस संबंध में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि मामला मुगलपुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता द्वारा सिविल लाइन कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को मुगलपुरा थाने ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।