गोरखपुर - Parakh Khabar

Gorakhpur Triple Murder: पारिवारिक विवाद में किशोर बना हैवान, बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार तड़के हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग गांव में एक किशोर ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद के चलते अपने बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और तीन वर्षीय पुत्र रेयांश गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय तीनों अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी नाबालिग भाई ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक अमित गुप्ता के पिता हरिलाल की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।

आरोपी किशोर हिरासत में, हथियार बरामद

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और एसपी दक्षिणी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस जघन्य घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, सीवान से हाजीपुर तक मिलेगी सुविधा
गोरखपुर: रेल प्रशासन ने केंद्रीय चयन परिषद, पटना द्वारा आयोजित आगामी सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीवान से हाजीपुर के बीच दो अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें 17, 24 और 28 जून 2026 को संचालित की जाएंगी।

05106 सीवान-हाजीपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 17, 24 एवं 28 जून को सीवान से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दुरौंधा (2:22 बजे), एकमा (2:42 बजे), छपरा (3:35 बजे), दिघवारा (4:17 बजे), परमानंदपुर (4:32 बजे) और सोनपुर (4:50 बजे) होते हुए शाम 5:15 बजे हाजीपुर पहुंचेगी।

वहीं, 05112 सीवान-हाजीपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन इन्हीं तिथियों में सीवान से शाम 6:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दुरौंधा (6:52 बजे), एकमा (7:12 बजे), छपरा (8:05 बजे), दिघवारा (8:47 बजे), परमानंदपुर (9:02 बजे) और सोनपुर (9:20 बजे) से होकर रात 9:45 बजे हाजीपुर पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने बताया कि इन दोनों विशेष ट्रेनों के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे, जिससे सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा में सुविधा मिल सकेगी।

Gorakhpur News: रील बनाने के दौरान सरोवर में डूबा हाईस्कूल छात्र, चार घंटे बाद मिला शव
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के शिव मंदिर भौवापार स्थित सरोवर में बुधवार को रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में चले जाने से हाईस्कूल के एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद छात्र का शव बरामद किया। घटना से परिवार में मातम छा गया है।

मृतक की पहचान बगही गांव निवासी शिवम गुप्ता (16) के रूप में हुई है। वह हाईस्कूल का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई पवन कुमार कक्षा आठ का छात्र है।

जानकारी के अनुसार, शिवम बुधवार सुबह अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक से शिव मंदिर भौवापार स्थित सरोवर पर गया था। वहां कुछ युवक नहा रहे थे, जबकि अन्य मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान रील बनाने के क्रम में शिवम सरोवर के गहरे हिस्से में पहुंच गया और अचानक डूबने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिवम को डूबता देख उसका एक दोस्त उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। कुछ ही क्षणों में शिवम गहरे पानी में समा गया। युवकों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से चलाए गए सघन तलाशी अभियान के बाद लगभग चार घंटे की मशक्कत के पश्चात शिवम का शव सरोवर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर माता-पिता बदहवास हो गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरोवर के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने, बैरिकेडिंग लगाने और चेतावनी बोर्ड स्थापित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर में पत्नी के बाद बेटे की मौत से बिखर गया परिवार, ब्रह्मभोज के दिन उठी जवान बेटे की अर्थी
गोरखपुर। गोरखपुर के एक गांव में मंगलवार को ऐसा दर्दनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। पत्नी की मौत के महज कुछ दिनों बाद बेटे को खोने का दुख एक पिता के लिए असहनीय साबित हो रहा है। घर के बाहर चारपाई पर बैठे कोमल शर्मा की हालत देखकर गांव के लोगों की भी आंखें भर आईं।

घटना के बाद शोक में डूबे कोमल शर्मा कभी सिर पकड़कर रो पड़ते, तो कभी रिश्तेदारों से दर्द भरे स्वर में पूछते, "अब हम का करीं... अब हमके के देखी..."। कई बार वह बेसुध हो गए, जिन्हें परिजन और ग्रामीण संभालते रहे। पत्नी के बाद बेटे को खोने का दर्द उनके चेहरे और टूटे हुए मन में साफ दिखाई दे रहा था।

24 मई को पत्नी की हुई थी मौत

ग्रामीणों के अनुसार, 24 मई को कोमल शर्मा की पत्नी सावित्री देवी का निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद वह पहले ही गहरे सदमे में थे। गांव के लोगों का कहना है कि उस घटना के बाद वह काफी शांत और गुमसुम रहने लगे थे।

ऐसे कठिन समय में उनका सबसे छोटा बेटा शुभम ही उनका सबसे बड़ा सहारा बना हुआ था। शुभम न केवल पिता की देखभाल करता था, बल्कि उनकी दवाइयों, खेती-बाड़ी और जमीन से जुड़े कामों की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।

ब्रह्मभोज के दिन ही छिन गया सहारा

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद कोमल शर्मा का एकमात्र सहारा शुभम ही था। लेकिन मंगलवार को किस्मत ने उनसे वह सहारा भी छीन लिया। जिस दिन परिवार दिवंगत सावित्री देवी का ब्रह्मभोज कर रहा था, उसी दिन शुभम की मौत ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस की मौजूदगी में गांव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग दूर खड़े होकर घटनास्थल की ओर देखते रहे। हर किसी के चेहरे पर दर्द और स्तब्धता साफ नजर आ रही थी।

मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भी भावुक दृश्य देखने को मिला। पोस्टमार्टम के लिए शुभम का शव पहुंचते ही रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ जुट गई। कोई उसकी कम उम्र को याद कर रो पड़ा, तो कोई उसकी होने वाली शादी और भविष्य की योजनाओं का जिक्र कर सिसक उठा।

ग्रामीणों के बीच एक ही बात बार-बार सुनाई दे रही थी—"माई के ब्रह्मभोज में बेटवा चल गइल... ई दिन भगवान दुश्मन के भी न देखावें।"

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और हर कोई इस परिवार पर आए दुखों के पहाड़ को देखकर भावुक है।

गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आवास, इलाज, बेटियों की शिक्षा एवं विवाह, निराश्रितों और बुजुर्गों की पेंशन समेत सरकार की विभिन्न योजनाएं जरूरतमंदों के लिए संचालित हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र लोगों के आवेदन कराकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जरूरतमंदों को आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को उपचार के लिए हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के उच्चस्तरीय उपचार के लिए अनुमानित व्यय (एस्टीमेट) शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराया जाए।

जनता दर्शन में जौनपुर से आई एक महिला ने एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) पर फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वहीं, जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई दबंग किसी की भूमि पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Gorakhpur Crime News : गोरखपुर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित पांडेय टोला में रविवार देर रात एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय चांदनी सिंह के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले चांदनी की अपने पति मनीष सिंह से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। कॉल समाप्त होने के बाद चांदनी कमरे में चली गई और कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दे दी।

परिजनों के मुताबिक घटना की रात चांदनी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सो रही थी। देर रात वह मच्छरदानी लेने के बहाने नीचे कमरे में गई थी। रात करीब 1:30 बजे उसकी छह वर्षीय बेटी राजनंदनी अपनी मां को खोजते हुए नीचे पहुंची, जहां उसने मां को पंखे से लटका देखा। बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

मृतका के परिजनों ने बताया कि चांदनी की पहली शादी वर्ष 2017 में राजकुमार विश्वकर्मा से हुई थी, जिससे उसकी एक बेटी है। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों का तलाक हो गया था। करीब दो महीने पहले चांदनी ने मनीष सिंह से दूसरी शादी की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास और ननद द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते वह कुछ दिन पहले अपने भाई के घर पांडेय टोला में आकर रहने लगी थी।

परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर चांदनी ने यह कदम उठाया। झंगहा थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष से प्राप्त तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गोरखपुर में खूनी वारदात: पत्नी और यूट्यूबर पर पति का हमला, दोनों गंभीर
गोरखपुर। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी और उसके परिचित युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि महिला के सिर पर डंडे से वार किया गया। दोनों को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी तमिलनाडु में नौकरी करता था और करीब 15 दिन पहले गांव लौटा था। रविवार शाम वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने अपने परिचित एक युवक को घर बुलाया था, जो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सक्रिय बताया जा रहा है।

शाम करीब साढ़े पांच बजे पति अचानक घर लौट आया। कमरे में युवक को देखकर उसका गुस्सा भड़क उठा। आरोप है कि उसने घर में रखा हंसिया उठाकर युवक की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने पत्नी के सिर पर डंडे से वार कर दिया।

घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल एम्स भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले पति ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और युवक का एक वीडियो देखा था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने हमला किया।

बताया जा रहा है कि दंपती की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। घटना के समय दोनों बच्चे अपने मामा के घर गए हुए थे।

झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता है। गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निस्तारण किया जाए तथा बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, जरूरतमंदों के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए और भू-माफियाओं व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान एक महिला ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए अपनी बेटी के विवाह में सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री ने उसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी, जिसमें प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। महिला के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंदों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर उपलब्ध कराया जाए, ताकि सरकार तत्काल सहायता प्रदान कर सके।

राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाया और गर्मी को देखते हुए गोशाला कर्मियों को पशुओं की समुचित देखभाल के निर्देश दिए।

शादी का झांसा देकर लूट करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार
गोरखपुर। शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक परिवार को गोरखपुर बुलाने, बंधक बनाने और लाखों रुपये की लूट कराने के मामले में चिलुआताल पुलिस ने कथित ‘लुटेरी दुल्हन’ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के मेहुली निवासी नीलम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, नीलम सिंह फर्जी पहचान और शादी का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाती थी। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर गिरोह के साथ मिलकर लोगों को बंधक बनाकर उनसे उगाही और लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता था।

जांच में पता चला कि नीलम पिछले करीब दो वर्षों से रामगढ़ताल क्षेत्र के रुस्तमपुर राजीव नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। मकान मालिक को उसने खुद को मॉल कर्मचारी बताया था। पुलिस के मुताबिक, पति से विवाद और तलाक के बाद वह अलग रह रही थी और इसी दौरान एक एनजीओ से जुड़कर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य भी कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि नीलम ‘रेखा’ नाम से भी अपनी पहचान बताती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोरखनाथ क्षेत्र निवासी शैला देवी से हुई, जो हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के गिरोह से जुड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पैसों के लालच में फर्जी शादी के जरिए लोगों को फंसाने की साजिश रची।

मामले में राजस्थान के कोटा निवासी एक युवक के परिवार को शादी के नाम पर 12 मार्च 2026 को गोरखपुर बुलाया गया था। आरोप है कि वहां हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह और उसके साथियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर परिवार को बंधक बना लिया और करीब तीन लाख रुपये लूट लिए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने कोटा जिले में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसे बाद में चिलुआताल थाने स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पहले ही हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह, हरियाणा निवासी राजू शर्मा, धीरेन्द्र यादव उर्फ टुनटुन, रवि चौधरी, मुन्ना जायसवाल, नवमी शर्मा और शैला देवी समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस अब अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

गोरखपुर : शादी के तीसरे दिन युवक ने खाया जहर, मौत से खुशियां मातम में बदलीं
गोरखपुर : शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज तीसरे दिन ही एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से घर में चल रही शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार पादरी बाजार निवासी होटल व्यवसायी प्रेम जायसवाल के छोटे पुत्र रुद्रनाथ जायसवाल (उर्फ मिंशु) की शादी 25 अप्रैल को महराजगंज की एक युवती से धूमधाम से हुई थी। 26 अप्रैल को दुल्हन ससुराल आई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि कुछ ही दिनों में उसकी जिंदगी में ऐसा दुखद मोड़ आ जाएगा।

बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल की रात रुद्रनाथ ने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। शादी के बाद घर में अभी कई रस्में बाकी थीं और रिश्तेदार भी मौजूद थे, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

मृतक के पिता प्रेम जायसवाल का कहना है कि सब कुछ सामान्य चल रहा था, किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी, ऐसे में बेटे ने यह कदम क्यों उठाया, यह समझ से परे है।

वहीं नवविवाहित पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

सीएम योगी ने गोरखपुर की फोरलेन सड़क और आरओबी परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी के दिए निर्देश
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में निर्माणाधीन डोमिनगढ़-माधोपुर बंधा से महेसरा पुल तक फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ में बन रहे रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजघाट पुल से हाबर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़, कोलिया, गाहासाढ़ बंधा होते हुए जंगल कौड़िया-कालेसर मार्ग तक फोरलेन सड़क निर्माण की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने इन तीनों परियोजनाओं को सुगम यातायात और बाढ़ से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ईको पार्क सहित 1055 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री निरीक्षण के लिए पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने लालडिग्गी के आगे बंधे पर रुककर फोरलेन सड़क परियोजना के ड्राइंग मैप का अवलोकन किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 के अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम में और तेजी लाकर इसे जल्द से जल्द जनता को समर्पित किया जाए।

इसके बाद सीएम योगी इलाहीबाग के पास बंधे पर पहुंचे और निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सितंबर 2026 की निर्धारित समयसीमा के बजाय जुलाई 2026 तक ही फोरलेन का काम पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि महेसरा तक बनने वाले फोरलेन के अंतिम छोर को सुंदर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वहां स्थित वाटर बॉडी के आसपास पड़ी भूमि को ईको पार्क की तर्ज पर विकसित किया जा सकता है।

फोरलेन सड़क के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डोमिनगढ़ चौकी के पास जगतबेला-डोमिनगढ़ रेल सेक्शन पर रहमतनगर-माधोपुर रोड पर बन रहे रेल उपरिगामी पुल की प्रगति देखने पहुंचे। ड्राइंग मैप देखने के बाद उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में जीवन सुगमता के लिए विकास की नई श्रृंखला तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि हाबर्ट बंधा, डोमिनगढ़ बंधा पर फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ में आरओबी बनने से घुनघुनकोठा, जगतबेला और आसपास के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि फोरलेन के रूप में तटबंध मजबूत होने से बाढ़ से भी सुरक्षा मिलेगी। साथ ही जंगल कौड़िया, कालेसर और सोनौली मार्ग तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।

डोमिनगढ़-माधोपुर बंधा से बसियाडीह मंदिर होते हुए महेसरा पुल के पास गोरखपुर-सोनौली मार्ग तक 10.2 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण 379.54 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है।

वहीं, राजघाट पुल से हाबर्ट बंधा होते हुए जंगल कौड़िया-कालेसर मार्ग तक 4.07 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क 195.21 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है, जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।

इसके अलावा जगतबेला-डोमिनगढ़ रेल सेक्शन पर 132.60 करोड़ रुपये की लागत से 755 मीटर लंबे रेल उपरिगामी पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिसे दिसंबर 2027 तक पूरा किया जाना है।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद गोरखपुर से सोनौली मार्ग तक सीधी और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे यात्रियों को समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

तहसील समाधान दिवस में 180 शिकायतें पहुंचीं, 18 का मौके पर निस्तारण
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सदर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की संयुक्त अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, समाधान दिवस में कुल 180 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 18 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को समयबद्ध ढंग से निपटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें जमीन कब्जा, बंटवारा, वरासत, चकबंदी और पारिवारिक विवादों से संबंधित रहीं।

एक अधिवक्ता की जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी अथवा निजी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

किसान अभिषेक उपाध्याय ने शिकायत की कि 250 कुंतल धान बेचने के बावजूद उन्हें केवल 125 कुंतल का ही भुगतान मिला है। इस पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को एक सप्ताह के भीतर शेष भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

वरासत, नामांतरण और पैमाइश से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक ही प्रकरण में बार-बार जांच कर लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने लेखपालों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

एक मामले में मंदिर की जमीन को निजी नाम पर दर्ज कराने के प्रयास पर जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि मंदिर की भूमि मंदिर के नाम ही दर्ज रहेगी।

उन्होंने अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा सभी कार्य ई-फाइलिंग प्रणाली के तहत ही करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में पुलिस संबंधी मामलों की सुनवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने की और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा, उपजिलाधिकारी सदर दीपक गुप्ता, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।