सुल्तानपुर - Parakh Khabar

सुलतानपुर में स्कूल की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, दो घायल
सुलतानपुर। जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय की जर्जर चारदीवारी गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कटघरापट्टी निवासी हरिराम उर्फ समारू (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरिराम का मकान स्कूल की चारदीवारी से सटा हुआ था। घर में मिट्टी भरवाने के लिए उन्होंने दीवार के पास मिट्टी डलवाई थी।

जानकारी के मुताबिक, जेसीबी से अधिकांश मिट्टी हटाने के बाद हरिराम और अन्य लोग बची हुई मिट्टी साफ कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और हरिराम मलबे में दब गए। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि खुशीराम (35) और रीमा (29) घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्कूल की दीवार लंबे समय से जर्जर हालत में थी और कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक सूबेदार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर एसडीएम मंजुल मयंक मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली।

जिलाधिकारी इंद्रजीत ने मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि यदि निर्माण या सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हादसे में स्कूल के सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

राहुल गांधी मानहानि मामले में वॉयस सैंपल की मांग खारिज, अगली सुनवाई 11 मई को
सुलतानपुर। राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने वॉयस सैंपल लेने की मांग को खारिज कर दिया है। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है।

शनिवार को मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने परिवादी की अर्जी पर सुनवाई पूरी करने के बाद वॉयस सैंपल की मांग अस्वीकार कर दी। साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 11 मई की तिथि तय करते हुए बहस और बचाव पक्ष को जमानतनामे दाखिल करने का निर्देश दिया है।

सुनवाई के दौरान परिवादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने दलील दी कि कथित ऑडियो-वीडियो की सत्यता जांचने के लिए वॉयस सैंपल आवश्यक है। वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने इसे कानूनी रूप से अनुचित बताते हुए अर्जी का विरोध किया।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा था, जिस पर शनिवार को फैसला सुनाया गया।

यह मामला वर्ष 2018 में बेंगलुरु में आयोजित एक जनसभा के दौरान की गई कथित टिप्पणी से संबंधित है, जिसके आधार पर भाजपा नेता विजय मिश्र ने सुलतानपुर की अदालत में मानहानि वाद दायर किया था।

मामले में राहुल गांधी पूर्व में अदालत में पेश होकर जमानत ले चुके हैं और उनका बयान भी दर्ज किया जा चुका है।

परिवादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कहा कि आदेश की प्रति प्राप्त होने के बाद उसका अध्ययन कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक होने पर सत्र न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। अब मामले में 11 मई को बहस के साथ आगे की सुनवाई होगी।

Sultanpur News : मस्जिद में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र के तातोमुरैनी गांव में शुक्रवार शाम एक किशोर ने मस्जिद के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, तातोमुरैनी निवासी रेहान (14) शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गया था। नमाज के बाद वह घर लौट आया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से मस्जिद पहुंचा और अंदर बने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

शाम करीब चार बजे असर की नमाज के लिए पहुंचे लोगों ने जब कमरे में उसका शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Sultanpur News : पहली कक्षा के छात्र की डंडे से पिटाई, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पहली कक्षा के छात्र की डंडे से पिटाई करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को कुड़वार थाना क्षेत्र के टिकरिया पूरे हेड़ा गांव स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में हुई।

पीड़ित छात्र की पहचान शिवांश के रूप में हुई है, जो उसी विद्यालय में पहली कक्षा का छात्र है।

छात्र के अनुसार, उसका अपने सहपाठी सौरभ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर सौरभ ने अपनी मां को स्कूल बुला लिया।

आरोप है कि मां की शिकायत के बाद प्रधानाध्यापक ने दोपहर में शिवांश की डंडे से पिटाई कर दी।

शिवांश के पिता विकास शर्मा लखनऊ में रहते हैं, जबकि वह वर्तमान में अपनी पढ़ाई के लिए टिकरिया गांव में अपने नाना-नानी के साथ रह रहा है।

घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सौरभ सामंत ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घरेलू विवाद के बाद अपने नौ माह के बेटे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव निवासी शंभूदयाल कोरी का शुक्रवार को पत्नी रंजू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में पालने में सो रहे अपने नौ माह के बेटे शिवांश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कुड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली।

थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि आरोपी शंभूदयाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में कुछ ग्रामीणों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है, हालांकि इसकी पुष्टि चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

सुलतानपुर में गोमांस मामले में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
सुलतानपुर: गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गोमांस से जुड़े एक मामले में कथित लापरवाही और गंभीर अनियमितताओं के आरोप में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला राजापुर बाजार का है, जहां रविवार रात गोवध की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गोमांस, हथियार और वाहन बरामद किए थे। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया था।

हालांकि, घटनास्थल के वीडियो में भारी मात्रा में बरामद सामग्री दिखाई देने के बावजूद पुलिस रिपोर्ट में उसका समुचित उल्लेख नहीं किया गया। इसी आधार पर अदालत ने आरोपियों की रिमांड अर्जी खारिज करते हुए सभी आठ आरोपियों को रिहा कर दिया।

इस घटनाक्रम के बाद कुछ संगठनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। मामले की जांच कराए जाने पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय, उप निरीक्षक अनिल यादव और हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय का हाल ही में बल्दीराय थाने में स्थानांतरण किया गया था, लेकिन नया कार्यभार ग्रहण करने से पहले ही उन पर निलंबन की कार्रवाई हो गई।

सुलतानपुर प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, शूटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
सुलतानपुर: प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में मुख्य शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र शर्मा और प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राहुल सिंह ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है, जिसने पूरी साजिश रची थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर बाइक बरामद की है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते बुधवार रात योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद से कुड़वार थाना पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

सुलतानपुर में प्रेमी ने पति की गला रेतकर हत्या की, पत्नी हिरासत में
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर हुए एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी को थप्पड़ मारने से नाराज कथित प्रेमी ने पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार, लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार (सरैया) गांव निवासी अमित सिंह ने करीब 13 वर्ष पहले शिल्पी से प्रेम विवाह किया था। दंपती के तीन बच्चे हैं। अमित मुंबई में ट्रक चालक के रूप में काम करता था। करीब छह महीने पहले उसकी पहचान सुलतानपुर के कामतागंज निवासी दीपक सिंह से हुई थी, जो उसी क्षेत्र में ट्रक चलाता था।

बताया गया कि दीपक का अमित के घर आना-जाना बढ़ने के दौरान उसकी अमित की पत्नी शिल्पी से नजदीकियां हो गईं। इस बात की जानकारी होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसे परिजनों के हस्तक्षेप से शांत कराया गया था। नवंबर 2025 में अमित पत्नी और बच्चों को सुलतानपुर छोड़कर मुंबई लौट गया था, जबकि इसी दौरान दीपक भी नौकरी छोड़कर सुलतानपुर आ गया और शिल्पी के संपर्क में रहा।

पुलिस ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर 13 फरवरी को अमित घर आया था। रविवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ जनवारी नाथ धाम में दर्शन और मेले में गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई और अमित ने गुस्से में पत्नी को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इस घटना को दीपक ने देख लिया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब पांच बजे दीपक अमित के घर में घुसा और अलग कमरे में सो रहे अमित की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद शिल्पी बच्चों को लेकर मायके चली गई और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में मृतक के भाई को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे दीपक सिंह की संलिप्तता सामने आई है। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

सुलतानपुर में सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, मां-बेटे की मौत; दो अन्य घायल
सुलतानपुर: जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में कार सवार मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास हुई। एक ट्रक के आगे चलने के दौरान पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर उसमें जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया गया कि कार में चालक सहित चार लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने के कारण कार का संतुलन बिगड़ा और वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल बेबी मसीह (45) और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) को जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

हादसे में बेबी मसीह की पुत्री संजू (27) को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अमृता (40) नामक एक अन्य महिला भी घायल हुई है। दोनों का उपचार जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। लम्भुआ थाना के उप निरीक्षक जय शंकर यादव ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

सुलतानपुर: क्लोन ट्रेडिंग ऐप से करोड़ों की ठगी का खुलासा, असम और मुंबई से 7 आरोपी गिरफ्तार
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में साइबर क्राइम थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर की जा रही बड़ी ठगी का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक नामी कंपनी का क्लोन ऐप बनाकर निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, अब तक 2 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हो चुका है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की शुरुआत शफीपुर निवासी भास्कर पांडेय की शिकायत से हुई। भास्कर पांडेय ने फेसबुक पर शेयर बाजार में अधिक मुनाफा दिलाने का विज्ञापन देखा था। ऑनलाइन ट्रेडिंग की जानकारी के लिए विवरण भरने के कुछ दिनों बाद उन्हें श्रुति असाती नाम की महिला का व्हाट्सएप कॉल आया, जिसने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा।

ग्रुप में मौजूद व्यक्ति दौलत जैन ने खुद को टीचर/प्रोप्राइटर बताते हुए कम समय में ज्यादा मुनाफा दिलाने की स्कीम समझाई। शुरुआत में पीड़ित को मुनाफा दिखाकर विश्वास में लिया गया, जिसके बाद उनसे अलग-अलग चरणों में कुल 10,11,689.75 रुपये निवेश करा लिए गए। बाद में न तो रकम वापस मिली और न ही संपर्क संभव हो सका।

जांच में सामने आया कि ठगी के लिए मूल कंपनी का क्लोन ऐप तैयार किया गया था। भास्कर पांडेय की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम सुलतानपुर में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इसी गिरोह ने अमेठी के अभिषेक सिंह से लगभग 85 लाख रुपये और लखनऊ के अपनीश सिंह से करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी की थी। इन मामलों में भी संबंधित साइबर थानों में केस दर्ज हैं।

जांच के दौरान बैंक खातों की केवाईसी और ट्रांजैक्शन का विश्लेषण करने पर पता चला कि पीड़ित की रकम हनीफ एग्रो ट्रेडर्स (प्रोप्राइटर हनीफ काजी, कामरूप, असम) और शमशुद्दीन अहमद (कामरूप, असम) के खातों में ट्रांसफर की गई थी। साइबर टीम ने असम में दबिश देकर हनीफ काजी और शमशुद्दीन अहमद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने शफीकुल इस्लाम और जाकिर खान (दोनों निवासी बारपेटा, असम) के कहने पर पैसों के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। दोनों को भी गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर सुलतानपुर लाया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक अन्य टीम मुंबई भेजी गई। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर मुंबई से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष सुर्वे (निवासी भिवंडी, मुंबई), विजय ईश्वर कलान्तरे (निवासी नवी मुंबई) और फरीद मलिक (निवासी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और ठगी से जुड़े अन्य आरोपियों व नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : खड़े ट्रक में जा घुसी कार, तीन की मौत, सात घायल
सुलतानपुर। घने कोहरे के बीच सोमवार सुबह करीब 8:20 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दरपीपुर के पास लखनऊ से आजमगढ़ जा रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में कार चालक सिकंदर (27), शंभूलाल (55) निवासीगण तेवखार, सरायमीर, आजमगढ़ तथा सुरेंद्र (30) निवासी गुड़ियावा, आजमगढ़ की मौत हो गई। सिकंदर और सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शंभूलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में सुरेंद्र की पत्नी खुशबू (27), पुत्री सनाया (06), शंभूलाल की पत्नी मीना देवी (35), पुत्र कोहिनूर (16), बड़ी पुत्री उजाला (24), छोटी पुत्री कुमारी रोशनी (15) और सबसे छोटा पुत्र अंश (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी दोस्तपुर से प्राथमिक उपचार के बाद अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि सिकंदर व सुरेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी के अनुसार प्रथम दृष्टया कार चालक की लापरवाही दुर्घटना का कारण प्रतीत हो रही है। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटाकर रिकवरी वैन से भेजने की व्यवस्था की गई। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्र ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

UP: करंट की चपेट में आने से बहू की मौत, सास-ससुर झुलसे
सुलतानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के कैभा गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम करते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी सास और ससुर झुलसकर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, लहूरी मौर्य अपनी पत्नी और पुत्रवधू सरिता (30) के साथ गेहूं के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के स्टे तार में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में तीनों आ गए।

करंट लगने से लहूरी मौर्य और उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं, जबकि बहू सरिता पत्नी फूलचंद मौर्य गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया।

मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। उनके पति फूलचंद, जो वायरिंग का काम करते हैं, घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने पर वह जिला अस्पताल पहुंचे। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।