वाराणसी - Parakh Khabar

अजय राय को हिरासत में लेने पर सियासत गरम, पत्नी बोलीं- लोकेशन छिपा रही पुलिस
वाराणसी/अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उनकी पत्नी रीना राय ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अजय राय को हिरासत में लेने के बाद अज्ञात स्थान पर रखा गया है और परिवार को उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं दी जा रही है।

सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे अजय राय के आधिकारिक एक्स अकाउंट से रीना राय का एक वीडियो संदेश साझा किया गया। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनके पति की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

रीना राय ने कहा, "मेरे पति को पुलिस अपने साथ ले गई है, लेकिन अब तक यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां रखा गया है। सहयोगियों को भी अलग-अलग जानकारियां देकर भ्रमित किया जा रहा है। यदि अजय राय को कुछ भी होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।"

उन्होंने दावा किया कि अजय राय राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मुद्दे को उठाने तथा कांग्रेस नेताओं के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। आरोप है कि अयोध्या के एक होटल से पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।

इससे पहले कांग्रेस ने भी आरोप लगाया था कि अजय राय को अयोध्या में नजरबंद किया गया है। पार्टी के अनुसार, अजय राय के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल राम मंदिर में दर्शन-पूजन करने और चढ़ावे के कथित गबन के मुद्दे पर अपनी बात रखने वाला था।

कांग्रेस के प्रस्तावित प्रतिनिधिमंडल में सांसद किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर, उज्ज्वल रमन सिंह और तनुज पूनिया सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले थे।

हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अजय राय की हिरासत और उनके ठिकाने को लेकर उठे सवालों के बीच प्रदेश में सियासी माहौल और गर्म होने के संकेत मिल रहे हैं।

वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
वाराणसी। गंगा नदी के बीच नाव पर कथित रूप से शराब सेवन और मांसाहारी भोजन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई है। न्यायालय के आदेश के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद चर्चा में आया था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।

अदालत ने जमानत याचिका की मंजूर

बचाव पक्ष के अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त की अदालत ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। अदालत ने प्रत्येक आरोपी को 20-20 हजार रुपये की दो जमानतें एवं व्यक्तिगत मुचलका प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया।

ये हैं जमानत पाने वाले आरोपी

जमानत पाने वालों में रामनगर क्षेत्र के सूजाबाद पड़ाव निवासी दीपक कुमार, अजय साहनी, डोमरी निवासी अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद तथा सूजाबाद बंधा रोड निवासी राहुल सहनी शामिल हैं। सभी आरोपियों की आयु 25 से 32 वर्ष के बीच बताई गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी कार्रवाई

मामला उस समय प्रकाश में आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग गंगा नदी के बीच नाव पर कथित रूप से बीयर पीते और मांसाहारी भोजन करते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पहचान के आधार पर संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उस नाव को भी कब्जे में ले लिया था, जिस पर पार्टी किए जाने का आरोप था।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

दशाश्वमेध क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी के अनुसार, आरोपियों को 23 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया था। इससे पहले मार्च माह में भी गंगा नदी में नाव पर बिरयानी खाने का वीडियो वायरल होने के बाद 14 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उस मामले में बाद में आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल गई थी।

गंगा नदी में नाव पर पार्टी और खानपान से जुड़े मामलों को लेकर प्रशासन पहले भी सख्त रुख अपनाता रहा है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक व्यवस्था और धार्मिक संवेदनशीलता से जुड़े मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Varanasi News : गंगा में नाव पर चिकन पार्टी का वीडियो वायरल, 5 नाविक गिरफ्तार
वाराणसी। धार्मिक नगरी वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर कथित चिकन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नाविकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द से जोड़कर देखा जा रहा है।

मानमंदिर घाट के पास नाव पर हुई थी पार्टी

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में कुछ लोग मानमंदिर घाट के समीप गंगा नदी में खड़ी नाव पर नॉनवेज पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। जांच के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद, दीपक कुमार, अजय साहनी और राहुल साहनी के रूप में हुई है। सभी पेशे से नाविक बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया और पुलिस हरकत में आ गई।

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि दशाश्वमेध चौकी प्रभारी की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ सामाजिक माहौल बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

गौरतलब है कि इससे पहले भी गंगा नदी में इफ्तार पार्टी और कथित रूप से चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंकने का मामला सुर्खियों में रहा था। उस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिन्हें बाद में अदालत से जमानत मिल गई थी।

घाटों पर बढ़ेगी निगरानी

पुलिस का कहना है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए घाटों और नाव संचालन गतिविधियों पर निगरानी और सख्त की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन के पास गंज शहीद मस्जिद को रेलवे का नोटिस, 20 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश
वाराणसी: काशी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित गंज शहीद मस्जिद को रेलवे प्रशासन ने नोटिस जारी कर 20 जून तक परिसर खाली करने का निर्देश दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और विस्तार परियोजना के तहत की जा रही है।

कैंट स्टेशन के अधीक्षक अर्पित गुप्ता ने बताया कि काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए रेलवे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक है। इसी क्रम में रेलवे की जमीन पर मौजूद चिह्नित ढांचों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा चुका है। सर्वे के दौरान कुछ धार्मिक और अन्य निर्माण रेलवे की भूमि पर पाए गए थे, जिनके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले तीन जून को अदालत के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अजाइब शहीद मजार और स्टेशन परिसर स्थित एक मस्जिद को हटाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, उस मामले में भी सर्वे और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्रवाई की गई थी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि गंज शहीद मस्जिद से संबंधित वर्तमान कार्रवाई भी काशी मॉडल रेलवे स्टेशन परियोजना के अंतर्गत की जा रही है और सभी आवश्यक कदम कानूनी प्रावधानों के अनुरूप उठाए जा रहे हैं।

Varanasi News: जिला न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठी महिला, खुद को जज बताकर देने लगी निर्देश
वाराणसी। वाराणसी जिला अदालत परिसर में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक महिला जिला न्यायाधीश के अदालत कक्ष में पहुंच गई और उनकी कुर्सी पर बैठकर खुद को न्यायाधीश बताने लगी। इस दौरान उसने वहां मौजूद लोगों को निर्देश भी देने शुरू कर दिए। समय रहते अदालत परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।

वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव आशीष सिंह के अनुसार, घटना के समय जिला न्यायाधीश अवकाश पर थे। इसी दौरान महिला अदालत कक्ष में पहुंची और न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठकर स्वयं को जिला न्यायाधीश बताने लगी।

अदालत में पहले से लंबित है महिला का मामला

जानकारी के मुताबिक, महिला का एक मामला उसी अदालत में लंबित है और वह अपने केस के सिलसिले में अक्सर अदालत परिसर आती रहती थी। घटना की सूचना मिलने पर अदालत में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल रोककर कैंट थाने पहुंचाया।

पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा गया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला के व्यवहार से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुई। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल, मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

वाराणसी में दालमंडी पुनर्विकास परियोजना तेज: 12 और मकान ध्वस्त, अब तक 132 भवन हटाए गए
वाराणसी। दालमंडी पुनर्विकास एवं सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने गुरुवार को 12 और मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अनुसार, अब तक कुल 132 मकानों को हटाया जा चुका है, जबकि लगभग 50 अन्य भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य अभी शेष है।

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि जिन भवनों को गिराया जा रहा है, उनके स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जा चुका है। विभाग का लक्ष्य जून माह के अंत तक पूरी ध्वस्तीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना है।

विवाद के बावजूद जारी रही कार्रवाई

गौरतलब है कि 9 जून की रात नए भवनों की नापजोख के दौरान स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि, इसके बावजूद प्रशासन ने मुआवजा प्राप्त भवनों पर कार्रवाई जारी रखी और परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए।

यातायात व्यवस्था सुधारने पर फोकस

अधिकारियों के अनुसार, दालमंडी क्षेत्र लंबे समय से संकरी सड़कों और भारी यातायात दबाव की समस्या से जूझ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क चौड़ीकरण और पुनर्विकास परियोजना शुरू की गई है।

प्रशासन का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा और जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी।

ध्वस्तीकरण के बाद होगा सौंदर्यीकरण

ध्वस्तीकरण कार्य पूरा होने के बाद सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि इससे दालमंडी क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रभावित भवन स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा दिया गया है और परियोजना को तय समय में पूरा करने के लिए कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

वाराणसी में नर्सिंग छात्रा की मौत का खुलासा: बॉयफ्रेंड ने जबरन खिलाई गर्भपात की दवा, गिरफ्तारी के बाद कबूला जुर्म
वाराणसी। सारनाथ क्षेत्र स्थित एक बॉयज हॉस्टल में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार छात्रा तीन महीने की गर्भवती थी और उसके बॉयफ्रेंड ने दबाव बनाकर उसे गर्भपात की दवा खिलाई थी। दवा के सेवन के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में आरोपी छात्र मोहम्मद समीर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और मृतका पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे। दोनों एक ही नर्सिंग कॉलेज में पढ़ते थे। छात्रा जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जबकि आरोपी तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है।

यूट्यूब देखकर खरीदी गर्भपात की दवा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद दोनों ने कई डॉक्टरों से संपर्क किया, लेकिन परिजनों की सहमति के बिना कोई भी गर्भपात करने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने इंटरनेट और यूट्यूब के माध्यम से जानकारी जुटाई और स्वयं गर्भपात कराने की योजना बनाई।

आरोप है कि बुधवार सुबह आरोपी ने छात्रा पर दबाव बनाकर गर्भपात की दवा खिलाई। कुछ ही समय बाद छात्रा को तेज पेट दर्द, उल्टी और अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई।

अस्पताल ले जाने की बजाय भाग गया आरोपी

आरोपी ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने उसे अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई थी, लेकिन खून देखकर वह घबरा गया। इसी दौरान छात्रा कमरे से बाहर निकलकर सीढ़ियों की ओर गई, जहां अधिक रक्तस्राव और चक्कर आने के कारण वह गिर पड़ी। आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर हॉस्टल से फरार हो गया और अपने घर जौनपुर पहुंच गया।

बुधवार सुबह हॉस्टल में काम करने पहुंचे एक इलेक्ट्रीशियन ने छात्रा को खून से लथपथ हालत में देखा और शोर मचाया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में मिले अहम साक्ष्य

जांच के दौरान पुलिस को छात्रा के बैग से दवाएं और अन्य सामग्री बरामद हुई है। आरोपी के मोबाइल फोन से दोनों की चैटिंग, फोटो और वीडियो भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने यह भी दावा किया कि करीब सात महीने पहले भी छात्रा का गर्भपात कराया गया था।

दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

एसीपी सारनाथ विद्युत सक्सेना ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा के शव का दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में नगर निगम द्वारा मांस, मछली और पोल्ट्री की दुकानों को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्तावित निर्णय को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है। सावन माह से पहले लिए गए इस फैसले पर जहां कुछ लोगों ने स्वागत किया है, वहीं व्यापारियों और विपक्षी दलों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

बुधवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पार्षदों ने नगर निगम के इस फैसले का विरोध किया। कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली ने कहा कि नगर निगम द्वारा उनके नाम से यह प्रचारित किया गया कि उन्होंने सदन में इस संबंध में प्रस्ताव रखा था, जबकि ऐसा कोई लिखित प्रस्ताव नहीं दिया गया था। उन्होंने मांग की कि यदि कोई लिखित प्रस्ताव मौजूद है तो उसे सार्वजनिक किया जाए।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव के अनुसार, शहर में संचालित लगभग 350 से 400 मांस, मछली और चिकन की दुकानों को सावन शुरू होने से पहले शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थानांतरित करने की योजना है। इसके लिए रामनगर, सुजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है।

नगर निगम का कहना है कि सावन के दौरान अधिकांश मांस दुकानों का कारोबार प्रभावित होता है, इसलिए व्यवस्थित स्थानांतरण से बेहतर व्यवस्था बनाई जा सकेगी। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि अचानक लिए गए इस फैसले से उनकी आजीविका पर असर पड़ेगा।

महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद दल के नेता का नाम जोड़कर भ्रम फैलाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कथित प्रस्ताव सार्वजनिक नहीं किया गया तो कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करेगी।

दूसरी ओर, कुछ स्थानीय लोगों ने फैसले का समर्थन किया है। वाराणसी निवासी अजय शर्मा ने कहा कि काशी भगवान शिव की नगरी है और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था इससे जुड़ी है। ऐसे में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय उचित माना जा सकता है। उन्होंने शहर से शराब की दुकानों को भी बाहर स्थानांतरित करने की मांग की।

हालांकि कई नागरिकों ने इस निर्णय के व्यावहारिक पहलुओं पर चिंता व्यक्त की है। बंगाली टोला निवासी सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि मछली और मांस अनेक परिवारों के नियमित भोजन का हिस्सा हैं और इन्हें खरीदने के लिए शहर से बाहर जाना कठिन होगा। वहीं मंडुआडीह निवासी अनीश सिंह का कहना है कि इस फैसले से सभी समुदायों के उपभोक्ताओं को असुविधा होगी और उनकी लागत भी बढ़ सकती है।

युवा कांग्रेस नेता विकास सिंह ने कहा कि काशी की सांस्कृतिक पहचान और स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है, लेकिन व्यापारियों की आजीविका भी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्थाओं को स्पष्ट करने की मांग की।

मांस व्यापारी साहिल ने आशंका जताई कि दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने से ग्राहकों की संख्या कम हो सकती है, जिससे कारोबार प्रभावित होगा। उनका कहना है कि कई नियमित ग्राहक दूर स्थित दुकानों तक नहीं पहुंच पाएंगे।

फिलहाल नगर निगम ने स्थानांतरण की अंतिम समयसीमा और नई जगहों पर दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को लेकर कोई विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। ऐसे में व्यापारियों और स्थानीय लोगों के बीच अनिश्चितता बनी हुई है।

Varanasi News: वर्दी का सपना टूट गया, पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही बेटी और पिता की सड़क हादसे में मौत
वाराणसी। पुलिस की वर्दी पहनने का सपना लेकर परीक्षा देने जा रही एक युवती की जिंदगी रास्ते में ही खत्म हो गई। वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में युवती और उसके पिता की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

फूलपुर थाना क्षेत्र के नागापुर गांव के सामने सुबह करीब छह बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और पुत्री ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, रामनगर के कोदूपुर निवासी पृथ्वीनाथ सोनकर (64) अपनी 20 वर्षीय पुत्री आंचल सोनकर को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने जौनपुर जा रहे थे। बाइक कटेसर, मुगलसराय निवासी दिनेश सोनकर चला रहा था।

जैसे ही बाइक पिंडरा बाइपास के पास पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पृथ्वीनाथ और आंचल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटी और पिता की एक साथ मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: कान में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
वाराणसी। जिले के लोहता थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी सुरेंद्र पाल का पुत्र अमन पाल (21) बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रहा था। बताया जा रहा है कि उसने दोनों कानों में ईयरफोन लगा रखा था, जिसके कारण उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी।

इसी दौरान नई दिल्ली से वाराणसी आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भदोही की ओर से गुजर रही थी। अमन ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसका शरीर दो भागों में बंट गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था।

युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां उर्मिला पाल का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवाओं से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आसपास चलते समय ईयरफोन का इस्तेमाल न करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

वाराणसी में प्रेमी के घर पहुंची युवती ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
वाराणसी। वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में एक युवती द्वारा प्रेमी के घर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवती को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पालघर जिले की रहने वाली 19 वर्षीय चांदनी की पहचान करीब एक वर्ष पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल निवासी निहाल राजभर से हुई थी। युवती का आरोप है कि दोनों के बीच बातचीत के दौरान युवक ने उससे विवाह करने का वादा किया था।

युवती ने बताया कि करीब 25 दिन पहले वह अपना घर छोड़कर वाराणसी पहुंची थी और निहाल के घर गई थी। हालांकि, युवक के परिजनों ने विवाह से इनकार करते हुए उसे वापस महाराष्ट्र भेज दिया और भविष्य में शादी कराने की बात कही थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को युवती एक बार फिर वाराणसी पहुंची और सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। आरोप है कि वहां युवक के परिजनों ने उसे फटकार लगाई और घर से जाने के लिए कह दिया। इससे आहत होकर युवती वहां से चली गई।

इसके बाद युवती पंचकोशी चौराहे पहुंची, जहां से उसने कथित रूप से चूहा मारने की दवा खरीदी। फिर वह दोबारा प्रेमी के घर पहुंची और वहीं जहर खा लिया।

युवती की हालत बिगड़ने पर प्रेमी के परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने उसे उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय और मजिस्ट्रेट अस्पताल पहुंचे तथा युवती का बयान दर्ज किया। फिलहाल युवती अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और युवती के बयान के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला
वाराणसी : रोहनिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, रोहनिया क्षेत्र के सौरभ विहार कॉलोनी, अवलेशपुर निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र कुमार पटेल की अवलेशपुर में 'लकी स्टोर्स' नाम से दुकान है। सोमवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से लगभग 500 मीटर पहले घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से उन पर गोली चला दी।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। गोली लगने के बावजूद जितेंद्र किसी तरह बाइक चलाकर घर पहुंच गए और परिजनों को घटना की जानकारी दी। उनकी पीठ में गोली लगी थी और काफी खून बह रहा था।

परिजन तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रीनू देवी, माता सुदामा देवी और दो पुत्र अतुल उर्फ लकी तथा आयुष को छोड़ गए हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।

मृतक की मां सुदामा देवी ने बताया कि परिवार की चंदौली जनपद के मुरेराडीह पांडेयपुर बबुरी क्षेत्र में लगभग तीन बीघा जमीन है। उनका आरोप है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और इस संबंध में न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या का संबंध भूमि विवाद से हो सकता है।

घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।