गाजीपुर - Parakh Khabar

ऑपरेशन वज्रपात: गाजीपुर में 49 आपराधिक गैंग पुलिस के रडार पर, 39 मुकदमे दर्ज
गाजीपुर : जिले में बढ़ती गैंग संस्कृति और सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध के महिमामंडन पर अंकुश लगाने के लिए गाजीपुर पुलिस ने 1 से 5 जून तक विशेष अभियान 'ऑपरेशन वज्रपात' चलाया। इस दौरान पुलिस ने जिले में सक्रिय 49 आपराधिक गिरोहों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ व्यापक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार चिन्हित 49 गैंगों में कुल 401 सदस्य शामिल हैं। इनमें कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग और फरसा गैंग जैसे कई समूह प्रमुख रूप से सक्रिय पाए गए। जांच में सामने आया कि ये गिरोह युवाओं को अपने साथ जोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव स्थापित करने और दबंगई का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरोहों के सदस्य अक्सर कई बाइकों के काफिले के साथ सड़कों पर निकलते हैं, स्थानीय विवादों में हस्तक्षेप करते हैं और आम लोगों में भय का वातावरण बनाने की कोशिश करते हैं।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई गैंग सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो साझा करने के अलावा फेसबुक लाइव और इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से अपनी गतिविधियों का प्रदर्शन करते हैं, जिससे युवाओं के बीच गलत संदेश जाता है और आपराधिक छवि को बढ़ावा मिलता है।

पांच दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 39 मुकदमे दर्ज किए और 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कई गैंग सरगनाओं और सदस्यों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई, ताकि उनकी भविष्य की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैंग संस्कृति, अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध के प्रचार-प्रसार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नए गिरोहों और उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं को अपराध की राह पर जाने से रोकना और समाज में सुरक्षा का माहौल कायम रखना है।

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में कमलेश बिंद उर्फ कमलेश चौधरी की मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

डॉ. निषाद ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और यदि कमलेश ने कोई अपराध किया था तो उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा मिलनी चाहिए थी। उनका दावा है कि होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में कमलेश मुख्य आरोपी नहीं था, फिर भी उसका एनकाउंटर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को एनकाउंटर ही करना था तो मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। मंत्री ने गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस अपनी कार्रवाई को सही मानती है तो मामले के मुख्य आरोपियों के खिलाफ भी वैसी ही कार्रवाई करके दिखाए।

पत्नी के आरोपों का दिया हवाला

संजय निषाद ने मृतक की पत्नी के आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि महिला का दावा है कि उसके सामने कमलेश को थाने में पीटा गया और बाद में ले जाकर मार दिया गया। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मंत्री ने यह भी सवाल उठाया कि शव ले जाते समय पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह इस मामले में न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

'रक्षक बनें, भक्षक नहीं'

डॉ. निषाद ने कहा कि उनका समाज सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन यदि पुलिस रक्षक के बजाय भक्षक की भूमिका में नजर आएगी तो इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे।

एक लाख का इनामी था कमलेश बिंद

पुलिस के अनुसार कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद 29 मई को होटल व्यवसायी विनीत राय की हत्या के मामले में वांछित था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह इस मामले के चार नामजद आरोपियों में शामिल था।

शव यात्रा के दौरान हुआ था हंगामा

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए कमलेश के शव को गांव से श्मशान घाट ले जाते समय गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग पर भारी हंगामा हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों से भी झड़प हुई।

उपद्रवियों पर हो सकती है NSA की कार्रवाई

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा है कि शव को सड़क पर रखकर हंगामा करने और पुलिसकर्मियों को घायल करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

विनीत राय हत्याकांड : एक लाख का इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, स्वाट प्रभारी घायल
लखनऊ/गाजीपुर। गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये के इनामी बदमाश कमलेश चौधरी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान आरोपी की गोली लगने से स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बताया कि बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी कोतवाली क्षेत्र के कुर्था स्थित पौहारी बाबा आश्रम के पास छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कमलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि गाजीपुर के होटल व्यवसायी आलोक राय उर्फ डब्लू के पुत्र विनीत राय की 30 मई की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि वह अपने होटल से बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी होटल के बाहर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया था कि हत्या की वारदात कथित रूप से कटरा गैंग के सदस्यों ने अंजाम दी थी। इस मामले में पुलिस ने शंकर पांडेय, जगदीश सिंह उर्फ सोनू यादव, आलोक दुबे और कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद समेत कई नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

हत्याकांड के बाद वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्णा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुख्य आरोपी कमलेश चौधरी पर बाद में इनाम बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ विभिन्न थानों में सात आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Ghazipur Murder News: होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
गाजीपुर। जिले के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के बाहर शुक्रवार रात होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है।

जानकारी के अनुसार मृतक विनीत राय, बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के पुत्र थे और होटल के प्रबंधन का कार्य देखते थे। शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे चार युवक होटल के गेट पर पहुंचे और गार्ड से 16 बीयर मांगी। कुछ देर बाद उन्होंने 8 बीयर और मांगी तथा ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही।

गार्ड भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए होटल के अंदर गया। इसी दौरान बदमाश होटल के बाहर ही रुके रहे। जब विनीत राय होटल से निकलकर घर जाने के लिए बाहर आए, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने बेहद करीब से कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे विनीत राय की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड शंभू यादव पर भी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह होटल के अंदर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीजी वाराणसी जोन और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।

पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, संपत्ति विवाद और रंगदारी जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए नाकेबंदी की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद है।

Ghazipur Crime News : गाजीपुर में नाली विवाद की पैमाइश के दौरान पुलिस टीम पर पथराव, 11 गिरफ्तार
गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर उर्फ तालगांव में शनिवार को नाली विवाद की पैमाइश कराने पहुंची प्रशासनिक और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना में दो पत्रकारों समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलis के अनुसार गांव में कुशवाहा और राजभर समाज के बीच नाली के पानी की निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गांव निवासी रमाकांत कुशवाहा उर्फ झब्बू ने प्रशासन से करीब 10 मीटर अवरुद्ध नाली की समस्या के समाधान की शिकायत की थी।

शनिवार दोपहर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा, खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, एडीओ पंचायत अशोक कुमार तथा भुड़कुड़ा, शादियाबाद और दुल्लहपुर थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने दोनों पक्षों से बातचीत और नापी की प्रक्रिया शुरू की।

इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोग उग्र हो गए और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया।

घटना में ड्यूटी पर मौजूद दो पत्रकारों सहित कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं।

उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि प्रशासनिक टीम विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराने पहुंची थी, लेकिन कुछ लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में बताया है।

Ghazipur News : गंगा में किशोरी का शव मिलने के मामले में परिवार को 5 लाख की सहायता, सरकार ने सौंपा चेक
लखनऊ/गाजीपुर : गाजीपुर जिले के एक गांव में गंगा नदी में 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। सरकार की ओर से परिवार को आर्थिक मदद के साथ आवास और भूमि पट्टे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

राज्य सरकार की ओर से शनिवार रात जारी बयान के अनुसार, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर, राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत और भाजपा विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा पीड़ित किशोरी के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

बताया गया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से संबंध रखने वाली 15 वर्षीय किशोरी का शव 15 अप्रैल को गंगा नदी से बरामद हुआ था। परिजनों ने इस मामले में यौन उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

बयान के अनुसार, परिवार को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा गया। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र और कृषि प्रयोजन के लिए भूमि पट्टे का प्रमाण पत्र भी दिया गया, ताकि परिवार को स्थायी आवास और सुरक्षा मिल सके।

अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि संबंधित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के उपलब्ध कराया जाएगा।

इस बीच, समाजवादी पार्टी ने घोषणा की है कि पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 29 अप्रैल को गांव का दौरा करेगा और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा।

इससे पहले 22 अप्रैल को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा था, जहां झड़प की स्थिति बन गई थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि “प्रभावशाली तत्वों” और गांव के प्रधान ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया।

वहीं, किशोरी के पिता ने शनिवार को कहा कि मुख्य आरोपी उनकी शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है और कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी बेटी की मौत से बेहद दुखी हैं और नहीं चाहते कि कोई भी नेता केवल राजनीतिक लाभ के लिए उनके घर आए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष भी जताया।

गाजीपुर में 67 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का नेटवर्क देशभर में फैला था और अब तक करीब 67 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े तार सामने आए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर क्राइम टीम ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन अप्रैल को लंका मैदान के सामने फुल्लनपुर तिराहे से तीनों आरोपियों को दबोचा। यह कार्रवाई थाना साइबर क्राइम में दर्ज मुकदमा संख्या 11/2026 के तहत की गई।

जांच में सामने आया कि गिरोह जरूरतमंद लोगों को लालच देकर उनके नाम पर फर्जी ‘म्यूल’ बैंक खाते खुलवाता था। इसके लिए आधार, पैन कार्ड और फोटो लेकर एमएसएमई प्रमाणपत्र तथा जीएसटी नंबर के जरिए करंट अकाउंट खोले जाते थे। बाद में इन खातों की यूजर आईडी, पासवर्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल की जानकारी टेलीग्राम के माध्यम से गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचाई जाती थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी एपीके फाइल इंस्टॉल कराकर ओटीपी और बैंक मैसेज भी अपने कब्जे में ले लेते थे। इसके बाद ठगी की रकम को क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रांसफर किया जाता था। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह के पास 700 से अधिक म्यूल खाते थे।

आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों से 75 से अधिक शिकायतें मिली हैं। इनमें करीब 67 करोड़ रुपये की ठगी का उल्लेख है। पूछताछ में दो आरोपियों ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से कमाई की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह ने करीब दो दर्जन खातों के जरिए लेन-देन किया है। पूरे नेटवर्क का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और इस संबंध में साइबर मुख्यालय लखनऊ तथा गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। साथ ही जनता से अपील की गई है कि किसी भी लालच में आकर अपने बैंक खाते, दस्तावेज या ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।

गाजीपुर : महड़ौर विद्युत उपकेंद्र का एमडी ने किया निरीक्षण, खामियां जल्द दूर करने के निर्देश
गाजीपुर : पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने गुरुवार को कासिमाबाद क्षेत्र स्थित महड़ौर विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्र की तकनीकी और अनुरक्षण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।

एमडी ने बताया कि हाल ही में ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण में कुछ कमियां सामने आई थीं, जिनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विशेष रूप से महड़ौर उपकेंद्र में अनुरक्षण कार्य के दौरान एक सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) में मिले बायपास को दो दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए गए।

एमडी ने कहा कि गर्मी बढ़ने से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं, जिससे ओवरलोडिंग और फॉल्ट की स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने लाइनमैन और अन्य विद्युत कर्मियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इस दौरान एसडीओ मनोज कुमार वर्मा, जेई विवेक खरवार सहित उपकेंद्र के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

गाजीपुर सिटी स्टेशन: खाली जमीन पर बना पार्क, रेलवे कॉलोनी की बदली तस्वीर
गाजीपुर। वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि को विकसित कर आकर्षक पार्क का रूप दिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग ने साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कर इस स्थान को हरित पार्क में बदल दिया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, टीआरडी रेलवे कॉलोनी स्थित इस पार्क का निर्माण इंजीनियरिंग, पर्यावरण और हाउसकीपिंग विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया है। इसमें वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) विनीत कुमार, सहायक मंडल इंजीनियर धर्मेन्द्र कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर कमलेश कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

पार्क में बच्चों के लिए झूले, स्लाइडर और अन्य खेल उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग ट्रैक की भी व्यवस्था की गई है। विभिन्न प्रकार के पौधों और फूलों से पार्क को आकर्षक बनाया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पार्क कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा और उन्हें स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कॉलोनीवासियों से पार्क की स्वच्छता और रखरखाव बनाए रखने की अपील की है।

गाजीपुर में युवक की हत्या कर गंगा में फेंका शव, भाई-बहन गिरफ्तार
गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में युवक की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, धर्मदेव सिंह यादव ने अपने पुत्र मनोहर सिंह यादव (34) के अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी से मनोहर का शव बरामद किया गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने सुहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव निवासी दीपा सिंह और उसके भाई परीक्षित सिंह को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि मनोहर सिंह दीपा का कॉलेज का सहपाठी और मित्र था। दीपा वर्तमान में मऊ जिले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में कार्यरत है। आरोप है कि मनोहर ने करीब एक वर्ष पूर्व दीपा से 2.5 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके लिए दीपा को अपनी एफडी तुड़वानी पड़ी थी। रकम वापस न मिलने और कथित प्रताड़ना को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, नौ फरवरी को मनोहर दीपा से मिलने सुहवल क्षेत्र में गंगा पुल के नीचे पहुंचा था। इसी दौरान पैसों को लेकर कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि भाई-बहन ने मिलकर मनोहर का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गाजीपुर में स्कूटी-बाइक की टक्कर, महिला समेत चार घायल
गाजीपुर। जिले में स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब स्कूटी सवार महिला मोड़ पर वाहन घुमा रही थी। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन युवक स्कूटी से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल महिला की पहचान नैसारे निवासी सुनीता प्रजापति के रूप में हुई है, जो स्थानीय सैनिक स्कूल में दाई के पद पर कार्यरत हैं। बाइक सवार घायलों में कुसम्ही कला निवासी अजय कुमार, मदनही निवासी राजन विश्वकर्मा और नैसरा निवासी जमालुद्दीन शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक प्रत्यूष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

गाजीपुर में खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत, दो की तलाश जारी; परिजनों ने शव रखकर हाईवे जाम किया
गाजीपुर। जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र के गहमर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान गहमर निवासी विक्की सिंह, पुत्र संजय सिंह उर्फ गांधी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि इसी संघर्ष में गहमर के सौरभ सिंह (पुत्र लक्ष्मण सिंह) और अंकित सिंह (पुत्र अरुण सिंह) की भी मौत हो गई है। हालांकि, इन दोनों युवकों के शव अब तक नहीं मिले हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छानबीन कर रही है।

घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण एनएच-124सी (टीवी रोड) पर गहमर कोतवाली के सामने शव रखकर धरने पर बैठ गए और हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं। पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर मौजूद रहकर प्रकरण की गहन जांच कर रहे हैं। गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।