आगरा - Parakh Khabar

डेढ़ महीने तक लापता पति की तलाश का नाटक करती रही पत्नी, बाथरूम के नीचे दफन मिला कंकाल
आगरा/भरतपुर। डेढ़ महीने से लापता एक व्यक्ति की तलाश में परिवार दर-दर भटकता रहा, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि जिसकी खोज की जा रही है, उसका शव उसी के घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफन है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस से लेकर पड़ोसियों तक के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भरतपुर निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में पत्नी रूबी, मां कमला देवी और दो बेटियों के साथ रहते थे। 18 मई 2026 से उनके लापता होने के बाद 26 मई को उनके बड़े भाई अनिल शर्मा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिवार को गुमराह करती रही पत्नी

जांच के दौरान पत्नी रूबी लगातार यह दावा करती रही कि पति उससे नाराज होकर पांच हजार रुपये लेकर घर छोड़कर चले गए हैं। वह पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज भी देखती रही और पति की तलाश का नाटक करती रही। हालांकि, उसके बदलते बयानों ने परिजनों का शक बढ़ा दिया।

मृतक के भाई अनिल शर्मा के अनुसार, 18 मई की सुबह रूबी ने फोन कर कहा था कि घर में पुलिस का मामला हो गया है और मां तथा बच्चों को अपने साथ ले जाएं। उसने यह भी कहा था कि घर के अंदर न आएं और बच्चों को बाहर से ही ले जाएं। बाद में उसने बताया कि सुरेंद्र कुछ दिनों में वापस लौट आएंगे।

सच सामने आते ही उड़ गए होश

परिजनों के लगातार सवालों के बीच शुक्रवार को अनिल शर्मा रूबी के घर पहुंचे और उसे सच बताने के लिए समझाया। बातचीत के दौरान रूबी कथित तौर पर टूट गई और उसने स्वीकार किया कि उसने पति के शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दबा रखा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम का फर्श तुड़वाया। खुदाई के दौरान वहां से सुरेंद्र शर्मा का कंकाल बरामद हुआ। शव पूरी तरह गल चुका था। पुलिस ने अवशेषों को पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

खीर में मिलाई थीं नींद की गोलियां

सिकंदरा थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में रूबी ने बताया कि उसने खीर में 15-16 नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिलाई थीं। इसके बाद उसने अपनी बेटियों और सास को रिश्तेदार के यहां भेज दिया। जब परिवार को लगा कि सुरेंद्र घर में सो रहे हैं, तब उसने कथित तौर पर अकेले ही शव को बाथरूम तक घसीटकर ले गई और गड्ढा खोदकर दफना दिया।

आरोप है कि शव पर नमक और मिट्टी डालकर उसे समतल किया गया और बाद में मिस्त्री बुलाकर फर्श पर सीमेंट का प्लास्टर करवा दिया गया, ताकि किसी को संदेह न हो।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी वारदात को आरोपी महिला ने अकेले अंजाम दिया या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने वारदात वाले मकान को सील कर दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Agra News : तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव
आगरा: फतेहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फतेहाबाद-फिरोजाबाद हाईवे जाम कर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें एक मोबाइल वैन क्षतिग्रस्त हो गई और एक दरोगा की वर्दी फट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे पूठपुरा गांव के पास तेज रफ्तार थार ने पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित वाहन की चपेट में बाइक और स्कूटी सवार लोग आ गए। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक मनीष न्यू आगरा क्षेत्र के बहादुरपुर खास गांव का निवासी था। उसकी शादी चार महीने पहले ही हुई थी। वह अपनी ससुराल फिरोजाबाद से वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और आरोपी वाहन में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिसकर्मियों को करीब आधा किलोमीटर तक खदेड़ दिया।

इसी दौरान मौके से गुजर रहे मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन लोग तत्काल शांत नहीं हुए।

करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

डीसीपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थार और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है तथा वाहन के दस्तावेजों के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस बल तैनात है।

मनीष की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। शादी के महज चार महीने बाद हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Agra News: आगरा में हिरासत में महिला से मारपीट के आरोप में चार पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाने में हिरासत के दौरान एक महिला से कथित मारपीट के मामले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने उपनिरीक्षक समेत चार कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सीमा सिकरवार ने अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया कि चार जून को एक पुराने मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें सिकंदरा थाने में रखा गया, जहां हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।

पीड़िता के अधिवक्ता डॉ. अजीत सिंह के मुताबिक, पांच जून को सीमा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान उन्होंने न्यायालय के समक्ष पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई किए जाने की शिकायत की। अदालत के निर्देश पर कराए गए चिकित्सीय परीक्षण में उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए।

इसके बाद अदालत ने छह जून को उपनिरीक्षक नीलेश शर्मा, उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, महिला उपनिरीक्षक नेहा और महिला आरक्षी सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। हालांकि, पुलिसकर्मियों की ओर से इस आदेश को सत्र न्यायालय में चुनौती दी गई, लेकिन 11 जून को अदालत ने याचिका खारिज कर दी।

अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद बृहस्पतिवार देर रात चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनीषा ने बताया कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही विभागीय जांच भी कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

होटल के बाहर पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक होटल के बाहर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी और प्रेमिका के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल के बाहर विवाहिता ने अपने पति को एक युवती के साथ देख लिया। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर उसका गुस्सा फूट पड़ा। पहले उसने पति को खरी-खोटी सुनाई, फिर उसकी कथित प्रेमिका पर टूट पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्नी ने युवती को स्कूटी से खींच लिया, जिसके बाद दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर गिर गईं और जमकर विवाद हुआ। इस दौरान पति बीच-बचाव करने पहुंचा तो पत्नी ने उसे भी चप्पल से मार दिया।

हंगामे के दौरान एक महिला के कपड़े भी फट गए। वायरल वीडियो में कथित प्रेमिका को अपने बचाव के लिए सड़क से ईंट उठाते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं, पति दोनों को शांत कराने की कोशिश करता नजर आया।

घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी नहीं मिली है।

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी की गला रेतकर हत्या, गिरफ्तार
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में एक विवाहिता महिला ने अपने प्रेमी की कथित रूप से हथौड़े से हमला करने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना मलपुरा क्षेत्र स्थित होटल ताज पथ की है, जहां शुक्रवार को एक युवक और एक महिला ने कमरा लिया था। चेक-इन करने के करीब डेढ़ घंटे बाद महिला कमरे से बाहर आई और होटल कर्मचारियों को हत्या की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से युवक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी महिला को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान फतेहपुर सीकरी निवासी खिल्लो के ककुआ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसका विवाहिता प्रीति नामक महिला से अवैध संबंध था।

पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने पहले उसके सिर पर हथौड़े से प्रहार किया और बाद में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सुहागरात से पहले दुल्हन ने रखी 90 लाख की शर्त, आगरा में मामला पहुंचा थाने
आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र से शादी के बाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नवविवाहिता ने सुहागरात से पहले पति और ससुराल पक्ष के सामने 90 लाख रुपये नकद देने की शर्त रख दी। इतनी बड़ी रकम तत्काल न मिलने पर विवाद बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, शादी के अगले ही दिन दुल्हन ने संबंध बनाने से पहले 90 लाख रुपये की मांग रखी। इस अप्रत्याशित शर्त से पूरा परिवार हैरान रह गया। जब ससुराल पक्ष ने इतनी बड़ी रकम तुरंत देने में असमर्थता जताई, तो दुल्हन कथित तौर पर अपने गहने लेकर मायके चली गई।

परिवार का आरोप है कि इसके बाद दुल्हन के परिजन ससुराल पहुंचे और घर के बाहर से ताला लगा दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उन्होंने पीएनजी गैस लाइन तोड़कर परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश भी की।

घटना के दौरान घर में फंसे लोगों ने किसी तरह डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस घटना से परेशान पीड़ित परिवार ने विवाहिता और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह के आरोपों ने लोगों को हैरान कर दिया है।

आगरा में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बृहस्पतिवार रात चित्राहाट थाना क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के अनुसार, इटावा जिले के इकदिल क्षेत्र निवासी परिवार कैला देवी के दर्शन कर बोलेरो से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि हादसे में चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में ऋषि (20), कामता प्रसाद (70), उनके बेटे देवेंद्र (35), पुत्रवधु सीमा (32) और तीन वर्षीय आराध्य शामिल हैं।

घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया ‘डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड’
आगरा, फरवरी 2026: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह फंड उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो स्थिरता के साथ दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करना चाहते हैं और लगातार लाभांश (डिविडेंड) देने वाली मजबूत कंपनियों में निवेश के इच्छुक हैं।

यह नया फंड बीएसई 500 डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स को ट्रैक करता है, जिसमें बीएसई 500 में शामिल ऐसी 50 कंपनियों को चुना गया है, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में लगातार डिविडेंड भुगतान किया है। इंडेक्स का सालाना आधार पर पुनर्संतुलन किया जाता है, जिससे पोर्टफोलियो की गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य निवेश अधिकारी मनीष कुमार ने कहा,

“डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड ग्राहकों को इक्विटी बाजार में भागीदारी का एक पारदर्शी और अनुशासित माध्यम प्रदान करता है। यह फंड लगातार डिविडेंड देने वाली वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों पर केंद्रित है, जिससे निवेशकों को दीर्घकाल में स्थिर रिटर्न की संभावना मिलती है।”

उन्होंने बताया कि फंड की रणनीति चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है—

लगातार डिविडेंड भुगतान करने वाली कंपनियों का चयन

मजबूत वित्तीय स्थिति और स्थिर नकदी प्रवाह पर जोर

विभिन्न सेक्टरों में विविधीकरण

नियम-आधारित, पारदर्शी और अनुशासित निवेश प्रक्रिया के तहत नियमित समीक्षा और पुनर्संतुलन

फंड के प्रदर्शन के बारे में बताते हुए कंपनी ने कहा कि इंडेक्स ने 30 जनवरी 2026 तक ऐतिहासिक रूप से तीन वर्षों में 33.63 प्रतिशत, पाँच वर्षों में 30.96 प्रतिशत और 10 वर्षों में 20.40 प्रतिशत का वार्षिक कुल रिटर्न दिया है, जो दीर्घकालिक निवेश के लिए इस रणनीति की क्षमता को दर्शाता है। हालांकि, नियामकीय कारणों से इंडेक्स के वेटेज के अनुरूप निवेश में सीमाएं आ सकती हैं, जिससे ट्रैकिंग एरर संभव है।

यह फंड एक निष्क्रिय (पैसिव) निवेश दृष्टिकोण अपनाता है और सक्रिय स्टॉक चयन के बजाय इंडेक्स में शामिल शेयरों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है।

डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के प्रमुख यूलिप उत्पादों—

आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर एश्योर,

आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड एश्योर,

आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (SIP+)

सहित अन्य यूलिप योजनाओं के तहत उपलब्ध है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने नया चाइल्ड सेविंग प्लान ‘प्रू स्मार्टकिड 360’ लॉन्च किया
आगरा: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने बच्चों के भविष्य की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक नया दीर्घकालिक बचत प्लान ‘आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360’ लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, इस योजना में गारंटीड लाभ शामिल हैं और यह माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जरूरतों के लिए वित्तीय योजना बनाने में मदद करेगी।

कंपनी ने बताया कि इस योजना के तहत स्कूलिंग, उच्च शिक्षा और युवावस्था जैसे तय चरणों पर मनीबैक या पूर्व-निर्धारित भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहक भुगतान राशि को स्थिर या हर वर्ष बढ़ने वाली राशि के रूप में चुन सकते हैं।

लॉन्च के अवसर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य उत्पाद अधिकारी विकास गुप्ता ने कहा कि इस उत्पाद को इस उद्देश्य से डिजाइन किया गया है कि माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकें। उन्होंने बताया कि मनीबैक लाभों के अलावा पॉलिसी अवधि पूरी होने पर एकमुश्त गारंटीड मैच्योरिटी राशि भी प्रदान की जाएगी।

गुप्ता ने कहा कि इस योजना की एक प्रमुख विशेषता इनबिल्ट प्रीमियम माफी और लाभों की निरंतरता है। बीमित व्यक्ति की असामयिक मृत्यु की स्थिति में भविष्य के सभी प्रीमियम माफ कर दिए जाते हैं, जीवन बीमा राशि नामित व्यक्ति को दी जाती है और चुने गए अन्य लाभ जारी रहते हैं, जिससे बच्चे के लक्ष्य प्रभावित न हों।

उन्होंने आगे बताया कि मुख्य लाभों के साथ-साथ इस योजना में फैमिली इनकम बेनिफिट जैसी वैकल्पिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जो बीमित व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में परिवार को नियमित आय सहायता प्रदान करती हैं।

कंपनी के अनुसार, यह योजना उन माता-पिता के लिए तैयार की गई है जो बच्चों की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित और सुनिश्चित वित्तीय समाधान चाहते हैं।

एआई की मदद से खुला अंधी हत्या का राज, यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली युवती की लाश की हुई पहचान, प्रेमी गिरफ्तार
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर कंबल में लिपटी मिली अज्ञात युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सुलझा ली है। मृतका की पहचान महोबा जिले की रहने वाली 25 वर्षीय सोनाली के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी सनी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

यह मामला 6 फरवरी का है, जब खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के 148 किलोमीटर बिंदु के पास नाले में एक युवती का शव बरामद हुआ था। शव कंबल में लिपटा हुआ था और पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। प्रारंभिक जांच में युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ एआई तकनीक का सहारा लिया। एआई के जरिए युवती के चेहरे का पुनर्निर्माण (री-डेवलप) कर उसकी तस्वीर तैयार की गई और उसे विभिन्न थानों व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। महज 24 घंटे के भीतर तस्वीर का मिलान महोबा निवासी सोनाली के सोशल मीडिया प्रोफाइल से हो गया।

इसके बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई। साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके तक पहुंची, जहां सोनाली अपने प्रेमी सनी के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि सोनाली कई वर्षों से सनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान सनी के किसी अन्य युवती से संबंध बन गए थे और वह सोनाली से पीछा छुड़ाना चाहता था। सोनाली शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने दिल्ली में सोनाली की गला दबाकर हत्या की और बाद में अपने दो साथियों की मदद से शव को कार में रखकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा लाया। खंदौली क्षेत्र में एक सुनसान स्थान देखकर शव को नाले में फेंक दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतका के हाथ पर ‘सनी’ नाम लिखा हुआ था, जिससे जांच को एक अहम सुराग मिला। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन और सर्विलांस के आधार पर उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है। मृतका की मां और बहन दिल्ली में रहती हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। सोमवार को परिजन आगरा पहुंचकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करेंगे।

मिंकी हत्याकांड: विनय की क्रूरता से हर कोई स्तब्ध, माता-पिता को यकीन नहीं, मोहल्ले वाले बोले, बहुत सीधा लगता था
आगरा: एचआर प्रोफेशनल मिंकी शर्मा की उसके प्रेमी विनय राजपूत द्वारा की गई निर्मम हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आरोपी विनय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन उसके परिवार और पड़ोसियों को अब भी विश्वास नहीं हो पा रहा कि शांत स्वभाव का दिखने वाला युवक इतना जघन्य अपराध कर सकता है।

कालिंदी विहार के पार्वती विहार की रहने वाली मिंकी शर्मा की संजय प्लेस स्थित कार्यालय में चाकू से हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए उसे ट्रांस यमुना कॉलोनी के सी-ब्लॉक स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

मोहल्ले में सन्नाटा, लोग हैरान

हत्या के बाद विनय के मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। पड़ोसियों का कहना है कि विनय बेहद शांत और सीधे स्वभाव का था। मोहल्ले के मनोज ने बताया कि कभी लगा ही नहीं था कि वह ऐसा कर सकता है। वहीं, दुकानदार प्रिंस के अनुसार विनय कभी-कभार अपने पिता के लिए पान मसाला लेने आता था और बहुत ही शालीनता से बात करता था। तेज आवाज में कोई कुछ कह दे, तब भी वह पलटकर जवाब नहीं देता था।

माता-पिता सदमे में

विनय के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता अनार सिंह बार-बार यही कह रहे हैं कि उनका बेटा बहुत सीधा है और उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उसने ऐसा किया होगा। मां का आरोप है कि मिंकी उनके बेटे को ब्लैकमेल करती थी। उनका कहना है कि वे शादी के लिए तैयार थे, लेकिन लड़की ही टालमटोल कर रही थी।

पुलिस की तेज कार्रवाई

24 जनवरी की सुबह जवाहर पुल के पास एक बोरे में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और शव की पहचान मिंकी शर्मा के रूप में की। पूछताछ में विनय ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि शादी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो घटना का कारण बना।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस हत्याकांड ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते तनाव और अपराध की भयावह परिणति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्यार, शक और खून: HR मैनेजर की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर बैग में रखा; आरोपी गिरफ्तार
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। 23 जनवरी की देर रात एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के जवाहर पुल पर बोरे में बंद एक युवती का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में मृतका की पहचान टेढ़ी बगिया स्थित पार्वती विहार निवासी मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई, जो एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर थीं।

मिंकी संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठी मंजिल पर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थीं। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि यह जघन्य वारदात प्रेम संबंध, शक और त्रिकोणीय रिश्ते के चलते की गई।

ऑफिस में रची गई हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी विनय राजपूत उसी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर था और मिंकी का प्रेमी था। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे और शादी की बातचीत भी चल रही थी। लेकिन बीते छह महीनों से मिंकी का किसी अन्य युवक से संपर्क बढ़ गया था, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। यही विवाद हत्या की वजह बना।

घर से निकली, फिर नहीं लौटी

23 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे मिंकी घर से निकली थीं। परिजनों को बताया था कि वह भाई की शादी के कार्ड कूरियर करने जा रही हैं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मोबाइल फोन बंद मिलने पर वे ऑफिस पहुंचे, जहां ताला लगा मिला। इसके बाद रात करीब 10 बजे ट्रांस यमुना थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

जवाहर पुल पर मिला सिर कटा शव

इसी दौरान रात करीब एक बजे जवाहर पुल पर एक बोरा पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। बोरा खोलने पर उसमें एक युवती का नग्न अवस्था में सिर कटा शव मिला। पुलिस ने तत्काल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्कूटी पर बोरा ले जाते हुए दिखाई दिया। गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जब मिंकी के ऑफिस पहुंची, तो वहां लगे कैमरों में विनय राजपूत बोरे को घसीटते हुए बाहर ले जाता नजर आया। एमजी रोड और हाईवे के अन्य कैमरों में भी वही स्कूटी कैद हो गई, जिससे आरोपी की पहचान पुख्ता हो गई।

पूछताछ में कबूला जुर्म

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने दबिश देकर आरोपी विनय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने मिंकी को ऑफिस बुलाया था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान उसने चाकू से मिंकी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

शव ठिकाने लगाने की खौफनाक साजिश

आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने शव को पॉलिथीन में पैक किया, फिर सिर को धड़ से अलग कर दिया। धड़ को प्लास्टिक के बोरे में भरकर पैकिंग टेप से लपेटा गया, जबकि सिर को अपने बैग में रखा। मिंकी की स्कूटी से वह जवाहर पुल पहुंचा और शव को यमुना में फेंकने की कोशिश की, लेकिन लोगों की आवाजाही देख घबरा गया। इसके बाद उसने सिर, मोबाइल फोन, कपड़े और बैग को अलग-अलग जगह ठिकाने लगा दिया और फरार हो गया। स्कूटी शाहदरा क्षेत्र में छोड़ दी गई थी।

परिवार में पसरा मातम

मृतका के पिता अशोक शर्मा कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत हैं। परिवार में तीन बेटियां थीं, जिनमें मिंकी सबसे छोटी थी। मिंकी के छोटे भाई दीपक की 6 फरवरी को शादी होनी है। शादी से पहले बेटी की इस निर्मम हत्या से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।