बलिया - Parakh Khabar

बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित प्राचीन पचेव देवी मंदिर में सोमवार देर रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर देवी प्रतिमा से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी ललन दुबे और ब्रजेश दुबे ने मंदिर का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो देवी माता की प्रतिमा से चांदी का मुकुट और छतरी गायब थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल घटना की सूचना सहतवार थाना पुलिस को दी।

चादर से चेहरा ढककर मंदिर में घुसे चोर

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मंदिर के आसपास जुट गए। ग्रामीणों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए पुलिस से जल्द चोरों की पहचान कर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की।

बताया जा रहा है कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध चादर से खुद को ढककर मंदिर के अंदर प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सहतवार थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेव गांव स्थित गैस एजेंसी के कैशियर से नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर एक लाख 22 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, भारत गैस एजेंसी चितबड़ागांव के कैशियर उपेन्द्र कुमार पुत्र दुखन राम, निवासी हैबतपुर, थाना कोतवाली, बलिया, सोमवार रात एजेंसी बंद करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में पानी प्लांट के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली।

आरोप है कि बदमाशों ने कैशियर के साथ मारपीट की और उनकी बाइक की डिग्गी में रखा 1.22 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा, सीओ अक्षय कुमार और स्वाट टीम चितबड़ागांव थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित कैशियर से पूरी घटना की जानकारी ली।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस बदमाशों के आने-जाने वाले रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है।

देर रात पीड़ित कैशियर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना के खुलासे के लिए गठित हुई टीमें

एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने बताया कि कैशियर उपेन्द्र कुमार सोमवार रात एजेंसी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पानी प्लांट के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर डिग्गी में रखे एक लाख 22 हजार रुपये छीन लिए।

उन्होंने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
बलिया। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा और घाघरा ने बलिया में चिंता बढ़ा दी है। शहर के निहोरा नगर, कृष्णा नगर और महावीर घाट इलाके में गंगा का बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं, सरयू नदी के कटान से गोपालनगर टाड़ी और भोजपुरवा गांव में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। कटान के चलते कृषि योग्य भूमि नदी में समाहित हो रही है और कई परिवार अपने आशियाने खुद उजाड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं।

जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ बचाव और राहत कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं।

खतरे के निशान से ऊपर गंगा और सरयू

रविवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 58.910 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 57.615 मीटर है। इसी तरह सरयू नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर खतरे के निशान 64.01 मीटर के मुकाबले 64.45 मीटर और चांदपुर गेज पर खतरे के निशान 58 मीटर के मुकाबले 58.76 मीटर दर्ज किया गया।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

भोजपुरवा में सबसे ज्यादा परेशानी

सरयू का पानी बढ़ने से भोजपुरवा, मलाहीचक, सुल्तानपुर पोखरा बस्ती, महाराजपुर, चांदपुर, चक विलियम और रिगवन में पानी घरों तक पहुंच गया है। टीएस बंधे के आसपास कई सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बंद है।

भोजपुरवा में स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण ग्रामीण नावों के सहारे आवागमन कर रहे हैं। शुक्रवार रात पानी में गिरी पानी की टंकी भी नदी में तैरती देखी गई।

150 परिवारों को राहत सामग्री वितरित

विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह और बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्र ने सारंगपुर गांव में भोजपुरवा के करीब 150 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। प्रभावित परिवारों को आटा, चावल, तेल, मसाले, आलू समेत दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री दी गई।

एसडीएम ने बताया कि भोजपुरवा में फिलहाल चार नावें लगाई गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर नावों की संख्या बढ़ाई जाएगी। राजस्व विभाग की टीम भी लगातार क्षेत्र में मौजूद है।

इस दौरान तहसीलदार नितिन सिंह, सिम्पी सिंह, मोतीलाल साहनी, हीरालाल यादव और राकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कटान प्रभावित किसानों के लिए 24 अगस्त से आमरण अनशन का ऐलान

सरयू नदी के कटान से किसानों की जमीन लगातार नदी में समाने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलने के मुद्दे पर छात्र संघर्ष समिति के संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’ ने 24 अगस्त से बांसडीह तहसील में आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि महाराजपुर, भोजपुरवा, चांदपुर, कमालपुर और सुल्तानपुर समेत कई गांवों में कटान से किसानों की कृषि भूमि नदी में समाती जा रही है। इससे प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

उनका आरोप है कि कटान से क्षतिग्रस्त और नदी में समाहित हुई कृषि भूमि के बदले किसानों को अब तक समुचित मुआवजा नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल गांव के सामने गंगा नदी में शनिवार को डूबे 20 वर्षीय विशाल यादव का शव रविवार को नदी में उतराया मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि बंधुचक मुंडाडीह निवासी विशाल यादव शनिवार को अपने मौसेरे भाई रितेश यादव के साथ अपने मूल गांव ढाबी, नैनीजोर (बक्सर) जा रहा था। दोनों गंगा नदी को तैरकर पार कर रहे थे। इसी दौरान विशाल गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जबकि रितेश किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।

नाविकों और गोताखोरों ने की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजू कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाविकों और गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, लेकिन शनिवार को विशाल का पता नहीं चल सका।

रविवार को नदी में शव उतराता दिखाई दिया, जिसके बाद उसे बरामद कर लिया गया।

एसडीएम ने लिया घटनास्थल का जायजा

थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी के बाद सदर एसडीएम भूपेश तिवारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम प्रधान और लेखपाल को गंगा तटवर्ती गांवों में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
बलिया। बांसडीह कस्बे में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवार के खिलाफ दर्ज मुकदमों में सही जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने काफी देर तक उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा रहा।

बांसडीह कस्बे के वार्ड संख्या 14 उत्तर टोला निवासी 30 वर्षीय धनजी वर्मा का अपने माता-पिता, भाई और पत्नी से विवाद चल रहा है। बताया गया कि इससे पहले भी 24 जून को धनजी परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उस समय पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे नीचे उतारा था।

सुबह छह बजे टावर पर चढ़ा

रविवार सुबह करीब छह बजे धनजी कस्बे में एसबीआई बैंक के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ऊपर पहुंचने के बाद वह पर्चे नीचे फेंकने लगा और परिवार से जुड़े विभिन्न मामलों में कार्रवाई की मांग करने लगा।

उसने मारपीट और चोरी के दर्ज मुकदमों में कार्रवाई, भोजन की व्यवस्था तथा जिस युवती से उसका विवाह हुआ था, उससे कानूनी रूप से संबंध विच्छेद हुए बिना दूसरी शादी करने के मामले में कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने समझाने का किया प्रयास

जानकारी मिलते ही कोतवाल राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल फोन के जरिए धनजी से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।

धनजी का आरोप था कि कुछ दिन पहले परिवार के लोगों ने उसके पैसे भी चोरी कर लिए, लेकिन शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उसने पूर्व में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की।

चेयरमैन के आश्वासन पर उतरा

करीब तीन बजे चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ‘बब्लू’ ने मोबाइल फोन पर धनजी से बातचीत की। उन्होंने अपने खर्च पर उसके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कराने और परिवार के लोगों से बातचीत कर विवाद का समाधान कराने का भरोसा दिया।

करीब नौ घंटे तक चले प्रयास के बाद धनजी टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमपुरा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त अवनीश गिरी उर्फ सिन्टू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गजियापुर, भीमपुरा का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त को वादी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बकाया पैसे मांगने को लेकर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे वादी के पिता और चाचा पर भी कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से रॉड से हमला किया गया। हमले में वादी के चाचा पप्पू राजभर बेहोश होकर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

शुक्रवार को उपनिरीक्षक मो. वहीद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और देखभाल में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त अवनीश गिरी उर्फ सिन्टू पुत्र अंगद गिरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक मो. वहीद, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, अमरजीत और महिला आरक्षी नीलम यादव शामिल रहीं।

बलिया: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर चाकू बरामद
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त कृष्णा तिवारी उर्फ लोहा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को वादी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी ने जान से मारने की नीयत से चाकू और दांव से हमला कर उसे घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 109(2), 191(2) और 115(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मुखबिर की सूचना पर घर से गिरफ्तारी

मामले की जांच के क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर पहुंचे। पुलिस ने रानीबारी पकड़िया, बांसडीह निवासी कृष्णा तिवारी उर्फ लोहा पुत्र तारकेश्वर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

बलिया: बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर BEO ने चखा मिड-डे-मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बलिया। शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा का निरीक्षण करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रशासनिक अभिलेखों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मध्याह्न भोजन का स्वाद चखा और उसकी गुणवत्ता की जांच की। भोजन की गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों के पठन-पाठन के स्तर को भी परखा। उन्होंने शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान को मजबूत करने के निर्देश दिए।

अभिलेखों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति पंजिका, शिक्षक डायरी, मिड-डे-मील रजिस्टर समेत विभिन्न विभागीय अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। बीईओ ने सभी विभागीय निर्देशों का समयबद्ध और शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने विद्यालय परिसर और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण स्वच्छ, बच्चों के अनुकूल और प्रेरणादायक होना चाहिए।

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माद्री सिंह के साथ रीमारानी सिंह, सोनी सिंह, जूली राय, रागिनी दुबे, रणजीत सिंह और बिंदु पांडेय समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम
बलिया/रसड़ा: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर (संवरा) गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला घर में पंखे का प्लग बिजली बोर्ड में लगा रही थी। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी।

मृतका की पहचान पुष्पा शर्मा (60), पत्नी जयप्रकाश शर्मा के रूप में हुई है।

घर लौटे परिजनों ने देखा झुलसा हुआ

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को परिवार के सभी लोग खेत में काम करने गए थे। पुष्पा शर्मा घर पर अकेली थीं। शाम को जब परिजन खेत से काम करके घर लौटे तो उन्होंने पुष्पा को करंट की चपेट में आकर झुलसी हालत में पड़ा देखा।

परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी रसड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही गांव में भी मातम छा गया।

महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ballia News : कारो मंदिर के पोखरे में डूबने से होनहार छात्र की मौत, सर्वोदय विद्यालय में हुआ था चयन
बलिया: चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो मंदिर स्थित पोखरे में डूबने से एक होनहार छात्र की मौत हो गई। सोमवार सुबह हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, छात्र की मौत की खबर से कंपोजिट विद्यालय वैना में भी शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक छात्र की पहचान प्रिंस खरवार के रूप में हुई है। वह शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय वैना का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार बताया जाता था। इसी वर्ष उसका चयन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, मुसेपुर (आजमगढ़) के लिए हुआ था।

बताया गया कि सोमवार सुबह प्रिंस कारो मंदिर गया था। इसी दौरान वह मंदिर परिसर स्थित पोखरे में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए।

प्रिंस की आकस्मिक मौत से कंपोजिट विद्यालय वैना के शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी मर्माहत हैं। विद्यालय परिवार ने दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

विद्यालय परिवार ने प्रिंस के निधन को परिवार और विद्यालय दोनों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजना श्रीवास्तव सहित धीरेन्द्र राय, कुमार प्रशांत, संध्या सिंह, ममता मिश्रा, सरवत अफरोज, अरमान अली, शोभा सिंह, ममता सिन्हा, सूर्यकांत पांडेय समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

पति की अंतिम यात्रा 50 मीटर ही पहुंची थी कि पत्नी ने भी त्यागे प्राण, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
बलिया: रतसर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 (आनंद नगर) में रविवार को पति-पत्नी की एक साथ अंतिम विदाई का मार्मिक दृश्य देखने को मिला। पति की अंतिम यात्रा घर से करीब 50 मीटर ही आगे बढ़ी थी कि पत्नी के निधन की खबर आ गई। इसके बाद दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

शनिवार रात 80 वर्षीय सरल कनौजिया का निधन हो गया था। रविवार सुबह परिजन और ग्रामीण उनकी अंतिम यात्रा लेकर निकले। शवयात्रा अभी घर से करीब 50 मीटर ही आगे पहुंची थी कि परिजनों को उनकी पत्नी मुन्निया देवी के निधन की सूचना मिली।

पति की अंतिम यात्रा के बीच पत्नी के निधन की खबर सुनकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। इसके बाद शवयात्रा वापस घर लाई गई और दोनों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया गया।

परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ उठीं और एक ही स्थान पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

दोनों के एक साथ अंतिम विदाई लेने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों ने इसे पति-पत्नी के गहरे आपसी जुड़ाव और साथ का बेहद मार्मिक प्रसंग बताया।

बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बलिया: नरहीं थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में शनिवार शाम स्वतंत्रता दिवस का झंडा उतारते समय दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

भिखारीपुर गांव में मुख्य मार्ग के पास बांध किनारे राकेश यादव निजी लाइब्रेरी संचालित करते थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाइब्रेरी परिसर में झंडारोहण किया गया था। शनिवार शाम राकेश यादव गांव के ही दुर्गेश यादव के साथ झंडा उतारने के लिए लोहे का पाइप निकाल रहे थे।

इसी दौरान पाइप असंतुलित होकर ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से जा टकराया। बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण पाइप में करंट उतर गया और दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद ग्रामीण और परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही राकेश यादव ने दम तोड़ दिया। दुर्गेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।