UP Crime News - Parakh Khabar

भगवानपुर में लिव-इन पार्टनर पर शादी से मुकरने, मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पांच पर मुकदमा
भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर और उसके परिजनों पर मारपीट, धमकी और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि फैक्ट्री में साथ काम करने वाला एक कर्मचारी करीब दो साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। महिला का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा भी किया था।

शिकायत के अनुसार, कुछ समय बाद युवक अचानक उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद जब महिला ने उससे शादी करने और साथ रहने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और धमकी दी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर शुभम निवासी बहबलपुर थाना भगवानपुर, अनुज सैनी, विजय सैनी और दो अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में सूखे तालाब से बोरी में मिलीं हड्डियां, सिर का कंकाल मिलने के बाद गांव में दहशत
सेहरामऊ दक्षिणी: गांव बरेंग में लगातार दूसरे दिन मानव अवशेष मिलने जैसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। शनिवार को सरसों के खेत में सिर का कंकाल मिलने के बाद रविवार को गांव के किनारे स्थित सूखे तालाब में एक बोरी में हड्डियां मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरी में मिली हड्डियों को पहली नजर में बकरा, मुर्गी और अन्य पशु-पक्षियों की हड्डियां बताया और उन्हें मौके पर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया।

गौरतलब है कि शनिवार को गांव से कुछ दूरी पर सेवाराम के सरसों के खेत में मांस विहीन सिर का कंकाल और कुछ हड्डियां मिली थीं। ग्रामीणों ने दांतों की बनावट और ब्लाउज के आधार पर आशंका जताई कि यह 31 जनवरी से लापता पूर्व प्रधान की पत्नी का हो सकता है। इस मामले में पहले ही गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने फिर से खोजबीन शुरू की, तो सूखे तालाब में पड़ी एक बोरी में साफ-सुथरी हड्डियां मिलीं। ग्रामीणों का दावा है कि ये हड्डियां इंसानी हैं, जबकि पुलिस ने इसे पशु-पक्षियों की हड्डियां बताया। इसी को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि हड्डियों की वैज्ञानिक जांच करा ली जाती, तो स्पष्ट हो जाता कि ये मानव अवशेष हैं या नहीं। बिना जांच दफनाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

इस बीच पूर्व प्रधान ने समर्थकों के साथ गांव के कई स्थानों पर खुदाई भी कराई। आशंका जताई जा रही है कि यदि सिर का कंकाल लापता महिला का है तो धड़ कहीं और गाड़ा गया हो सकता है। हालांकि अभी तक इस दिशा में कोई सफलता नहीं मिली है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को मिले सिर के कंकाल का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और उसकी डीएनए जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दो माह से लापता महिला के मामले को ध्यान में रखते हुए कई बिंदुओं पर जांच जारी है।

बाराबंकी में नहाने का वीडियो बनाकर विवाहिता से ब्लैकमेलिंग का आरोप, दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक विवाहिता का नहाते समय वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके घर के बगल में दुकान चलाने वाले शिखर वैश्य ने नवंबर 2025 में उनकी पत्नी का नहाते समय फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से पैसे की मांग शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार, आरोपी आए दिन घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार करता रहा। एक दिन शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। सामाजिक बदनामी के डर से महिला शुरू में चुप रही, लेकिन आरोपी का उत्पीड़न लगातार बढ़ता गया।

आरोप है कि आरोपी फोन पर भी अश्लील भाषा का प्रयोग करता था और रास्ते में रोककर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छेड़छाड़ करता रहा। लगातार मानसिक प्रताड़ना से महिला आत्महत्या जैसे विचार करने लगी। जब पति ने आरोपी से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

महिला अधिकारी को अज्ञात नंबरों से धमकी, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। मोहम्मदपुर-खाला थाना क्षेत्र में तैनात एक महिला अधिकारी को अज्ञात मोबाइल नंबरों से अभद्र भाषा में कॉल और संदेश भेजकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 6 जनवरी को एक अज्ञात नंबर से फोन कर धमकी दी गई थी। इसके बाद 15 फरवरी की रात दूसरे अज्ञात नंबर से अमर्यादित मैसेज भेजे गए। पीड़िता ने संदेशों के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।

बाराबंकी में मारपीट और हमले की घटनाओं में सात घायल

बाराबंकी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट और हमले की घटनाओं में महिलाओं और व्यापारियों समेत सात लोग घायल हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है।

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ऑटो चालक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जबकि एक दुकानदार का सिर फोड़ दिया गया। हैदरगढ़ क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान बंद कर रहे दो भाइयों पर हमला हुआ। मोहम्मदपुर-खाला और सतरिख थाना क्षेत्रों में महिलाओं और युवकों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं।

स्कूल से लौट रहे दो सगे भाइयों पर हमला

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे दो सगे भाइयों पर घात लगाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 13 फरवरी को पायनियर चौराहे के पास दो युवकों ने टिम्बर की कील लगी पटरी से दोनों छात्रों की पिटाई की।

हमले में दोनों को चोटें आई हैं। शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिर्जापुर में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में सोमवार सुबह एक युवक और उसकी पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रीपट्टी गांव निवासी उमाशंकर विश्वकर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पुत्र रोहित विश्वकर्मा (27) और पुत्रवधू सरस्वती (23) ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी है। दोनों की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात दंपति ने परिवार के साथ भोजन किया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। सोमवार सुबह देर तक जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले।

सूचना मिलने पर चील्ह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कमरे को सील कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुसाइड नोट में दोनों ने भावुक शब्दों में अपनी अंतिम इच्छा व्यक्त की है। नोट में लिखा गया है कि दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया जाए, उनके माता-पिता को परेशान न किया जाए और परिवार के किसी सदस्य को इस घटना के लिए जिम्मेदार न ठहराया जाए। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सुसाइड नोट वास्तव में दोनों ने ही लिखा है या नहीं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सुलतानपुर में प्रेमी ने पति की गला रेतकर हत्या की, पत्नी हिरासत में
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर हुए एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी को थप्पड़ मारने से नाराज कथित प्रेमी ने पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार, लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार (सरैया) गांव निवासी अमित सिंह ने करीब 13 वर्ष पहले शिल्पी से प्रेम विवाह किया था। दंपती के तीन बच्चे हैं। अमित मुंबई में ट्रक चालक के रूप में काम करता था। करीब छह महीने पहले उसकी पहचान सुलतानपुर के कामतागंज निवासी दीपक सिंह से हुई थी, जो उसी क्षेत्र में ट्रक चलाता था।

बताया गया कि दीपक का अमित के घर आना-जाना बढ़ने के दौरान उसकी अमित की पत्नी शिल्पी से नजदीकियां हो गईं। इस बात की जानकारी होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसे परिजनों के हस्तक्षेप से शांत कराया गया था। नवंबर 2025 में अमित पत्नी और बच्चों को सुलतानपुर छोड़कर मुंबई लौट गया था, जबकि इसी दौरान दीपक भी नौकरी छोड़कर सुलतानपुर आ गया और शिल्पी के संपर्क में रहा।

पुलिस ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर 13 फरवरी को अमित घर आया था। रविवार को वह पत्नी और बच्चों के साथ जनवारी नाथ धाम में दर्शन और मेले में गया। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई और अमित ने गुस्से में पत्नी को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इस घटना को दीपक ने देख लिया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब पांच बजे दीपक अमित के घर में घुसा और अलग कमरे में सो रहे अमित की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद शिल्पी बच्चों को लेकर मायके चली गई और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में मृतक के भाई को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे दीपक सिंह की संलिप्तता सामने आई है। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

UP News: सैफनी में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, 7 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार
सैफनी। शनिवार को सैफनी थाना क्षेत्र के रायपुर मझरा गांव में पति ने पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी रामवीर तमंचा लेकर घर से भागा और गांव की छत पर चढ़कर पुलिस को ललकारता रहा। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब 35 वर्षीय शीला अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद पति रामवीर पुत्र रामबहादुर को खाना परोस रही थी। उसी दौरान आरोपी ने अचानक तमंचा निकालकर पत्नी के सिर में गोली मार दी। शीला की मौके पर ही मौत हो गई। उस समय शीला की मां बसंती भी घर पर मौजूद थीं।

बच्चों और पिता पर भी हमला करने की कोशिश

शोकाकुल बसंती के अनुसार, पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी ने अपने बड़े बेटे ऋषि को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उसके पिता रामबहादुर ने पोते को बचा लिया। इससे गुस्साए रामवीर ने अपने पिता पर भी तमंचा तान दिया। ग्रामीणों को आते देख आरोपी जंगल की तरफ भागा और पीछा करने वालों को डराने के लिए हवाई फायरिंग की।

छत पर चढ़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

कुछ देर बाद रामवीर पास के लोधोवाला मझरा गांव में एक मकान की छत पर चढ़ गया और पुलिस को लगातार चुनौती देता रहा। एएसपी अनुराग सिंह, सीओ हर्षिता सिंह और थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ आरोपी को समझाने में जुटे रहे।

शीला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद के चलते घटना हुई। आरोपी रामवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

मां की आंखों के सामने बेटी की हत्या, परिवार में मातम

बसंती ने बताया कि उनकी बेटी शीला की 13-14 साल पहले रामवीर से लव मैरिज हुई थी। तीन बच्चे — आरुषि (10), ऋषि (9) और शिवकांत (6) — हैं। घटना के समय वह खुद मौके पर मौजूद थीं और देखते ही देखते उनकी बेटी खत्म हो गई।

बच्चों में दहशत — मां और पिता दोनों का साया छिना

मां के लहूलुहान शव को देखकर बच्चे दहशत में हैं। बार-बार रोते हुए मां को याद कर रहे हैं। पिता के जेल जाने से उनके सर से एक और सहारा भी छिन गया है। बच्चों को बिलखता देख ग्रामीण भावुक हो उठे।

बहन के समझाने पर सरेंडर

सात घंटे के प्रयास के बाद जब पुलिस उसे नीचे नहीं उतार सकी, तभी आरोपी की बहन अनोखी मौके पर पहुँची। बहन के समझाने पर आरोपी अंततः हथियार के साथ नीचे उतरा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

समोसा न लाने पर पत्नी भड़की, बुलाए मायकेवाले और करवा दी पति की पिटाई – वीडियो वायरल
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने पति से गरमागरम समोसा लाने को कहा, लेकिन पैसे खो जाने के कारण जब पति समोसा नहीं ला पाया तो विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। यही नहीं, इस पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवंतापुर गांव निवासी शिवम की शादी हाल ही में 22 मई को संगीता के साथ हुई थी। आरोप है कि 29 अगस्त की शाम संगीता ने पति शिवम से समोसा लाने की फरमाइश की। शिवम का कहना है कि उसके पैसे रास्ते में गिर गए, इसलिए वह समोसा लेकर घर नहीं पहुंच सका। इस पर पत्नी ने गुस्से में विवाद शुरू कर दिया और खाना खाने से भी इनकार कर दिया।

इसके बाद संगीता ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। आरोप है कि मौसी सरला, विमला, मौसा रामावतार, धनीराम समेत कई रिश्तेदारों ने मिलकर शिवम की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए शिवम के जीजा रामकरण और मां विजय कुमारी को भी चोटें आईं।

ग्रामीणों की मौजूदगी में पूर्व प्रधान अवधेश शर्मा के घर पंचायत भी कराई गई, लेकिन वहां भी मायके पक्ष के लोगों ने बेल्टों से हमला कर दिया। इसमें शिवम के जीजा रामकरण गंभीर रूप से घायल हो गए।

शिवम के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मौसी सरला, विमला, मौसा रामावतार और धनीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया ने बताया कि 29 अगस्त को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। एक घायल का इलाज चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

Bijnor News: नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस
बिजनौर। सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम जसजीत कौर और एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसील परिसर को सील कर दिया गया है और रिवॉल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नायब तहसीलदार ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस-प्रशासन सभी पहलुओं पर छानबीन कर रहा है। इस घटना से पूरे तहसील परिसर में सनसनी फैल गई है।

नोएडा निक्की हत्याकांड : जेठ और ससुर गिरफ्तार, पति बोला, “कोई पछतावा नहीं”
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए हुई 26 वर्षीय निक्की की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ा कदम उठाते हुए मृतका के जेठ और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। कासना पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी जेठ रोहित (28) और ससुर सत्यवीर को सिरसा टोल चौराहे से दबोचा। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे।

इस सनसनीखेज मामले में अब तक निक्की के पति विपिन भाटी, उसकी मां दया (55), भाई रोहित और ससुर को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्राथमिकी में चारों के नाम दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, बीते बृहस्पतिवार रात सिरसा गांव स्थित घर में निक्की को पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा और फिर आग लगा दी।

पति का चौंकाने वाला बयान

आरोपी पति विपिन ने डाढ़ा अस्पताल में मीडिया से कहा कि उसे पत्नी की मौत का कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना था – “मैंने उसे नहीं मारा, वह खुद मर गई। पति-पत्नी में झगड़े होते रहते हैं, यह आम बात है।”

वहीं, निक्की की बड़ी बहन कंचन ने घटनास्थल पर बनाए गए कई विचलित करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। एक वीडियो में निक्की को बाल पकड़कर घसीटते दिखाया गया, जबकि दूसरे में वह आग की लपटों में झुलसते हुए सीढ़ियों से उतरती और गिरती नजर आ रही है।

गिरफ्तारी और मुठभेड़

पुलिस ने शनिवार को विपिन भाटी को गिरफ्तार किया था। रविवार को जब उसे सबूत इकट्ठा करने के लिए ले जाया जा रहा था, तब उसने एक उप निरीक्षक की बंदूक छीनकर फायरिंग की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। उसी दिन उसकी मां दया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

दहेज की लगातार मांग

मृतका के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि 2016 में उनकी दोनों बेटियों – कंचन (29) और निक्की (26) – की शादी एक ही परिवार में हुई थी। कंचन की शादी रोहित भाटी से और निक्की की शादी विपिन भाटी से हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पहले ही ससुराल वालों को एक स्कॉर्पियो एसयूवी, मोटरसाइकिल और सोने के आभूषण दिए गए थे, लेकिन बाद में वे 36 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार की मांग करने लगे। कंचन ने भी पुलिस को गवाही दी कि उसकी आंखों के सामने निक्की को उसके बेटे के सामने बेरहमी से पीटा गया और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली अस्पताल ले जाते समय निक्की की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

दहेज न मिलने पर पत्नी को लाइटर से जलाकर मार डाला, बेटे ने किया खुलासा, पति गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। दहेज उत्पीड़न का एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। दादरी थाना क्षेत्र के रूपबास गांव की रहने वाली विवाहिता निक्की को उसके पति और ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जला दिया। पीड़िता की मौत इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास-ससुर और जेठ की तलाश जारी है।

कैसे हुई वारदात

पीड़िता की बहन कंचन के मुताबिक, गुरुवार रात निक्की के साथ उसके पति विपिन ने जमकर मारपीट की। इस दौरान उसके गले पर वार कर उसे बेहोश कर दिया गया। इसके बाद घरवालों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लाइटर से आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर बहन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसी निक्की को अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बेटे का दर्दनाक बयान

घटना के बाद मृतका के मासूम बेटे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बच्चा कहता है “पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा है।” यह बयान अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है।

दहेज की लगातार मांग

मृतका के चाचा राजसिंह ने बताया कि निक्की और उसकी बहन कंचन की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के भाइयों विपिन और रोहित से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो कार समेत कई कीमती सामान दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार 35 लाख रुपये की मांग करता रहा। यहां तक कि बाद में एक और कार देने के बाद भी उनकी डिमांड कम नहीं हुई। बार-बार पंचायत के बावजूद ससुराल वाले प्रताड़ना से बाज नहीं आए।

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि 21 अगस्त की रात फोर्टिस हॉस्पिटल से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला को गंभीर जलने की हालत में भर्ती कराया गया है। बाद में उसे सफदरजंग रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पीड़िता की बहन की तहरीर पर पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

निक्की की मौत की खबर से मायके और गांव में कोहराम मच गया। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। मृतका के अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

UP News : FIR में 8 दिन की देरी और अब बरामदगी न होना, खीरी पुलिस के गले की फांस
लखीमपुर खीरी। प्रेम प्रसंग के चलते दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई एक युवती के मामले ने खीरी पुलिस की लापरवाही को उजागर कर दिया है। परिजनों की तहरीर के बावजूद पुलिस ने न तो आठ दिन तक एफआईआर दर्ज की और न ही युवती की बरामदगी के प्रयास किए। नतीजतन मामला दो समुदायों के बीच तनाव का कारण बना और पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई।

युवती के गायब होने के बाद परिजन लगातार कोतवाली सदर के चक्कर काटते रहे, लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। जब परिजनों को जानकारी मिली कि युवती का धर्मांतरण कराया गया है, तो गुस्से में उन्होंने सैकड़ों लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर घेराव किया और हंगामा किया। इसके बाद अगले दिन हिंदू संगठनों के साथ परिजनों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कोतवाल समेत जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

इस बीच, सदर कोतवाल का गैरजिम्मेदाराना बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें उन्होंने कहा था कि “अगर लड़की नहीं आई तो मेरे मुंह पर कालिख पोत देना।” इस बयान पर लोग पुलिस की कार्यशैली पर तंज कस रहे हैं।

धर्मांतरण का आरोप और गंभीरता बढ़ी

परिजनों का आरोप है कि युवती को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसका धर्मांतरण कराने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि पुलिस ने जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश की।

सैधरी कांड से पहले भी फजीहत

गौरतलब है कि इससे पहले पखवाड़े भर पहले सैधरी निवासी अमित भार्गव की हत्या के मामले में भी सदर कोतवाली पुलिस की लापरवाही और ज्यादती उजागर हुई थी। उस मामले में भी लोगों का आक्रोश भड़का था और हिंदू संगठनों ने कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस पर बढ़े सवाल

लगातार हुई इन घटनाओं ने खीरी पुलिस की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब चाहे अफसर सफाई दें, लेकिन एफआईआर दर्ज करने में देरी और युवती की बरामदगी न होना पुलिस की गंभीर चूक और लापरवाही मानी जा रही है।

Lakhimpur Kheri News: पत्नी और प्रेमी पर पति को बंधक बनाकर पीटने व चाकू से हाथ गोदने का आरोप
निघासन। लखीमपुर खीरी जिले के मझगई थाना क्षेत्र के गांव मुर्गहा में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि पत्नी और प्रेमी ने उसे रस्सी से बांधकर दो दिन तक बंधक बनाए रखा, जमकर पिटाई की और चाकुओं से हाथ गोद डाले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, तिकुनिया कोतवाली के गांव तकियापुर निवासी सर्वेश कुमार (25) की शादी 3 मई 2019 को सावित्री से हुई थी। सर्वेश मजदूरी करने देहरादून जाता है और पत्नी अक्सर मायके रहती है। आरोप है कि 9 अगस्त को जब सर्वेश पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा तो उसने पत्नी को प्रेमी से बात करते हुए देख लिया। आपत्ति जताने पर पत्नी और प्रेमी ने उसे पकड़कर दरवाजे से बांध दिया और लाठी-डंडों से पीटा।

सर्वेश का आरोप है कि न केवल पत्नी और प्रेमी, बल्कि ससुर और दो सालों ने भी मारपीट की। इसी दौरान पत्नी ने चाकू से उसके हाथ गोद दिए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि ग्राम प्रधान अवधराम ने उसे छुड़ाकर जान बचाई।

घायल सर्वेश को परिजन इलाज के लिए देहरादून ले गए। हालत सुधरने के बाद वह 15 अगस्त को घर लौटा और इसके बाद पुलिस थाने और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि, पत्नी सावित्री और उसके परिजनों ने सभी आरोपों को खारिज किया है। सावित्री का कहना है कि पति शराबी है, शादी के सात साल बाद भी उसने परिवार की जिम्मेदारी नहीं निभाई। उसका बेटा ऑपरेशन से हुआ था, लेकिन खर्च का बोझ उसने अकेले उठाया। वहीं, सावित्री के पिता ने कहा कि दामाद शराब पीकर घर आया था और उसी ने खुद अपने हाथ पर चाकू मारा।

ग्राम प्रधान अवधराम ने भी यही कहा कि सर्वेश शराब के नशे में हंगामा कर रहा था, इसलिए ग्रामीणों ने उसे बांधा था और बाद में उन्होंने ही रस्सी खोलकर छोड़ा।

मझगई थानाध्यक्ष राजू राव ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।