बिहार - Parakh Khabar

Bihar News: ईंट-भट्ठे के गड्ढे में दफन मिली महिला की लाश, हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका
सीवान। जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा परिसर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गड्ढे से ईंटों के नीचे दबा महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद शव को छिपाकर साक्ष्य मिटाने का प्रतीत हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, डरैला गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा परिसर में गड्ढे के भीतर महिला का शव दबा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने गड्ढे से शव को बाहर निकलवाया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मौके से पुलिस ने एक मंगलसूत्र, चप्पल और एक झोला भी बरामद किया है, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में शव को ईंट-भट्ठा परिसर में लाकर गड्ढे में दबा दिया गया, ताकि पहचान और साक्ष्य दोनों मिटाए जा सकें। शव की स्थिति भी हत्या की आशंका को मजबूत कर रही है।

पुलिस ने शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में हाल के दिनों में लापता महिलाओं की जानकारी भी खंगाली जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: आंधी में पीपल का पेड़ घर पर गिरा, मां समेत चार बच्चों की मौत
पटना : बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार देर रात तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी धनुशी टोला में एक विशाल पीपल का पेड़ उखड़कर कच्चे मकान पर गिर गया, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके चार बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना वार्ड संख्या-1 स्थित रेवासी धनुशी टोला की है। हादसे में 28 वर्षीय पूजा देवी, उनकी पांच वर्षीय बेटी शिवानी, सात वर्षीय पुत्र राजकुमार, दो वर्षीय वीरभद्र कुमार तथा एक माह के शिशु लायगर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार एक पुराने पीपल के पेड़ के समीप बने कच्चे मकान में सो रहा था। सोमवार रात करीब 11:30 बजे तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हुई। इसी दौरान विशाल पीपल का पेड़ उखड़कर सीधे मकान पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से मकान पूरी तरह ढह गया और परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ, बीडीओ और रीगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और मलबा हटाया गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता और अन्य राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कई जिलों में आंधी-बारिश का असर

सोमवार शाम पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र में भी तेज आंधी और बारिश के कारण व्यापक नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, मकानों को क्षति पहुंची और यातायात प्रभावित हुआ।

रामनगर-बखरी मुख्य मार्ग पर बंजारिया चौक के पास पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया, जिससे हजारों यात्री घंटों तक फंसे रहे। रामनगर-लौरिया और रामनगर-नरकटियागंज मार्ग पर भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा।

कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के अनेक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सीवान और गोपालगंज सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कुछ क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। विशेष रूप से कोसी और सीमांचल क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Bihar News : सोन नहर में गिरी सफारी, चार की मौत; एक घायल
अरवल (बिहार) : जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक सफारी वाहन अनियंत्रित होकर सोन नहर में जा गिरा। सभी लोग पटना से अरवल आए थे और स्थानीय विधायक से मुलाकात के बाद वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र स्थित अमहारा गांव से पांच लोग सफारी वाहन से अरवल पहुंचे थे। वापसी के दौरान एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे सफारी सीधे सोन नहर में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक किसी तरह वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहा और शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

हादसे में रिशांक कुमार (अमहारा), अमन कुमार (कंकड़बाग), मनोज कुमार (बघाकोल) तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित कुमार निवासी अमहारा को स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रात का समय होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन और नहर से वाहन निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि पर मोदी को मिली बधाइयां
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। नेताओं ने उनके नेतृत्व में देश की विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और आर्थिक प्रगति की सराहना की।

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता ने इस अवसर को देशवासियों के लिए गर्व और राष्ट्रीय उपलब्धि का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में मिले जनादेश के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल किया है। उनके अनुसार, वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका मजबूत हुई है और देश की सामरिक शक्ति को भी नई मजबूती मिली है।

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि बेहतर नीतिगत फैसलों और प्रबंधन के कारण विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और अवसरों का सृजन हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

वहीं, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख ने भी प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया है, जिसके कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी।

कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में अनेक विकास कार्य हुए हैं और आगे भी विकास की यह गति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक विकास की तस्वीर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है, जिससे देशवासियों में गौरव की भावना मजबूत हुई है। कुशवाहा ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

बांका में सर्वे अमीन 8,500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई
पटना। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बांका जिले के चांदन अंचल कार्यालय में तैनात एक सर्वे अमीन को 8,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, बांका जिले के दिग्घिवारी गांव निवासी दिनेश मंडल ने पटना स्थित निगरानी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सर्वे अमीन आदित्य कुमार ने जमीन सर्वेक्षण के दौरान रिश्वत की मांग की थी। राशि नहीं मिलने पर उन्होंने जमीन के दस्तावेजों, पर्चा में नाम, जाति, चौहद्दी, रकबा और खेसरा संबंधी विवरण में जानबूझकर त्रुटियां दर्ज कर दी थीं।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि इन त्रुटियों को सुधारने के लिए भी आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक वसीम फिरोज के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता के साथ योजना बनाकर कार्रवाई की और चांदन थाना क्षेत्र स्थित आरोपी के किराए के आवास से सर्वे अमीन आदित्य कुमार को 8,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके उपरांत उसे विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक भ्रष्टाचार से जुड़े कुल 66 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें ट्रैप कार्रवाई से संबंधित 61 मामले शामिल हैं। अब तक 60 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है तथा 24 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर अंचल कार्यालय में तैनात हल्का कर्मचारी रूपक कुमार को भी निगरानी टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था।

सासाराम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक पैसेंजर ट्रेन की बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ, जब आरा होते हुए पटना जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगते ही बोगी से धुएं का गुबार और ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन रवाना होने वाली थी तभी एक बोगी से काला धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में धुआं पूरी बोगी में फैल गया और यात्री जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सुरक्षा के मद्देनजर जली हुई बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया, ताकि आग अन्य डिब्बों तक न फैल सके।

घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों का आरोप है कि स्टेशन पर पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था नहीं थी। कुछ यात्रियों ने दावा किया कि पानी की पाइपलाइन में पानी नहीं था और कई फायर एक्सटिंग्विशर भी काम नहीं कर रहे थे।

आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिहार में 150 करोड़ की नेत्र चिकित्सा पहल शुरू, गौतम अदाणी ने देशभर के लिए 500 करोड़ का किया संकल्प
मस्तीचक (बिहार)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 150 करोड़ रुपये की बड़ी नेत्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना की शुरुआत की है। ‘सेवा ही साधना है’ के मूलमंत्र से प्रेरित इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मस्तीचक में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान गौतम अदाणी ने देशभर में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की भी घोषणा की। इस परियोजना के माध्यम से हर वर्ष लगभग 3.3 लाख आंखों की सर्जरी और 1,000 हेल्थ प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इसे दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र चिकित्सा नेटवर्क में से एक माना जा रहा है।

इस अवसर पर गौतम अदाणी ने कहा कि किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटाना केवल इलाज नहीं, बल्कि उसके जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान लौटाने जैसा है। उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा से देश को नई चेतना देने वाली भूमि रही है और यह पहल उसी सेवा भावना का विस्तार है।

अदाणी समूह की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहयोग से मस्तीचक में ‘अदाणी सेंटर फॉर आई’ (ACE) और ‘अदाणी ट्रेनिंग इन ऑप्थैल्मिक मेडिसिन’ (ATOM) की स्थापना करेगा। इसके तहत 10 एंबुलेंस भी ग्रामीण इलाकों में नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए रवाना की गईं।

ACE अस्पताल में आम लोगों को सस्ती और बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा मिलेगी, जबकि ATOM केंद्र में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह साझेदारी केवल अस्पताल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि वंचित लोगों के जीवन में उम्मीद और सम्मान लौटाने का साझा प्रयास है।

इसके अलावा अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में 200 बेड वाले अस्पताल की स्थापना की भी घोषणा की है।

गौतम अदाणी ने कहा कि यह पहल केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश नहीं, बल्कि सेवा और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2022 में अपने 60वें जन्मदिन पर उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के लिए 60,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, जबकि पिछले वर्ष अपने पुत्र जीत अदाणी के विवाह अवसर पर 10,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रतिबद्धता जताई थी।

अदाणी समूह बिहार में लगभग 40,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ राज्य के बड़े निजी निवेशकों में शामिल है। इसमें 2,400 मेगावाट का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट, सिटी गैस वितरण नेटवर्क, स्मार्ट मीटर परियोजना और सीमेंट ग्राइंडिंग इकाइयों का विस्तार शामिल है।

वर्ष 2005 में 30 बेड वाले अस्पताल के रूप में शुरू हुआ अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल आज देश के प्रमुख नेत्र चिकित्सा संस्थानों में शामिल हो चुका है। अब तक यहां 14 लाख से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई जा चुकी है।

क्या नीतीश कुमार हो सकते हैं देश के अगले राष्ट्रपति?
भारतीय राजनीति में राष्ट्रपति पद केवल एक संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय भी माना जाता है। वर्ष 2027 में राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद देश के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं।

नीतीश कुमार के पक्ष में सबसे बड़ा तर्क उनका लंबा प्रशासनिक अनुभव और अपेक्षाकृत संतुलित राजनीतिक व्यक्तित्व माना जा रहा है। बिहार में “सुशासन बाबू” की छवि बनाने वाले नीतीश कुमार रेल मंत्री, कृषि मंत्री और कई बार मुख्यमंत्री जैसे पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में राज्यसभा सदस्य के रूप में उनकी सक्रियता यह संकेत देती है कि वे राष्ट्रीय राजनीति में अब भी प्रभावशाली भूमिका निभा सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 2027 में उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाता है, तो यह राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। इससे भाजपा न केवल बिहार में अपने गठबंधन को और मजबूत कर सकती है, बल्कि पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को भी सकारात्मक संदेश दे सकती है।

राष्ट्रपति चुनाव के इलेक्टोरल कॉलेज के समीकरणों में बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की अहम भूमिका होती है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार की स्वीकार्यता कई क्षेत्रीय दलों के बीच भी रही है, जिससे उनके पक्ष में व्यापक समर्थन जुटाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है।

विश्लेषकों का यह भी मानना है कि 2027 का राष्ट्रपति चुनाव 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जाएगा। ऐसे में नीतीश कुमार को राष्ट्रपति पद पर भेजना बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन और गठबंधन संतुलन की दिशा में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

हालांकि, राष्ट्रपति पद को लेकर अभी तक किसी भी दल की ओर से आधिकारिक संकेत नहीं दिए गए हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में नीतीश कुमार का नाम संभावित दावेदारों में प्रमुखता से चर्चा में बना हुआ है।

त्यौहारों पर सोना खरीदना हुआ और आसान, कम कीमत में मिलेंगी ढेरों डिज़ाइन्स
पटना, अप्रैल 2026: पोइला बोइशाख और अक्षय तृतीया जैसे त्यौहारों पर सोना खरीदना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे खास मौकों पर यदि अच्छे डिज़ाइन, कम कीमत और बढ़िया ऑफर्स मिल जाएँ, तो खरीदारी का आनंद और भी बढ़ जाता है। इसी कड़ी में सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने 'बैंगल उत्सव 2026' की शुरुआत की है, जिसमें 10,000 से ज्यादा बैंगल डिज़ाइन्स पेश किए गए हैं। इस कलेक्शन की शुरुआती कीमत 30,000 रुपए रखी गई है और मेकिंग चार्ज सिर्फ 6% से शुरू हो रहा है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प और बेहतर कीमत का फायदा मिल रहा है।

सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स की डायरेक्टर और हेड ऑफ मार्केटिंग एंड डिज़ाइन, जोइता सेन ने कहा, "हमारा उद्देश्य ऐसा कलेक्शन देना है, जो लोगों के आत्मविश्वास और उनकी पहचान को दर्शाए। हर डिज़ाइन को इस तरह तैयार किया गया है कि वह पहनने वाले को खास महसूस कराए।"

वहीं, कंपनी के एमडी और सीईओ सुवंकर सेन ने कहा, "हम इस उत्सव के जरिए हर बजट के ग्राहकों तक परंपरा और आधुनिक स्टाइल का बेहतरीन मेल पहुँचाना चाहते हैं।"

इस उत्सव में ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जैसे गोल्ड ज्वेलरी पर प्रति 10 ग्राम 10,000 रुपए तक की छूट, पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती, डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 75% तक की छूट और प्लैटिनम ज्वेलरी पर भी विशेष लाभ। इसके अलावा खरीदारी पर कूपन और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त छूट का मौका भी दिया जा रहा है। कुल मिलाकर, यह पहल ग्राहकों को त्यौहारों पर बेहतर डिज़ाइन, ज्यादा बचत और भरोसेमंद खरीदारी का शानदार मौका दे रही है।

बिहार जहरीली शराब कांड : मोतिहारी में 5 की मौत, 15 गंभीर, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा सामने आया है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुए इस कांड में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से छह लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। कई मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पूर्वी चंपारण एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तुरकौलिया थाना प्रभारी उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया, जबकि रघुनाथपुर चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और तस्करों की पूरी चेन तक पहुंचने का दावा कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जहरीली शराब की खेप कहां से लाई गई थी। कुछ लोग लोक-लाज या पुलिस कार्रवाई के डर से निजी अस्पतालों में छिपकर इलाज करा रहे हैं, जिनसे प्रशासन ने सामने आकर इलाज कराने की अपील की है।

इस घटना ने बिहार में शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसे शराबबंदी की विफलता बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एजुकेट गर्ल्स ने मुंगेर में दीक्षांत समारोह के साथ 18 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मनाया
मुंगेर। गैर-लाभकारी संगठन एजुकेट गर्ल्स ने बिहार के मुंगेर जिले में 200 से अधिक प्रगति शिक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह के साथ अपने 18वें स्थापना दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर समुदाय के सदस्यों, सरकारी अधिकारियों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार, समारोह में भीमबांध सहित वंचित और नक्सल-प्रभावित क्षेत्रों के उन शिक्षार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी शिक्षा पूरी की। प्रमाणपत्र जिला मजिस्ट्रेट निखिल धनराज निप्पाणिकार, संगठन की मुख्य कार्यपालक अधिकारी गायत्री नायर लोबो और निदेशक (संचालन) विक्रम सिंह सोलंकी की उपस्थिति में वितरित किए गए।

जिला मजिस्ट्रेट ने अपने संबोधन में कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में इस प्रकार की पहलें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासन, समुदाय और अन्य संस्थाओं के सहयोग को आवश्यक बताया।

संगठन की सीईओ ने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक बिहार में लगभग दो लाख लड़कियों को दोबारा शिक्षा से जोड़ा गया है और करीब नौ हजार किशोरियों को उनकी पढ़ाई जारी रखने में सहायता दी गई है। उन्होंने वर्ष 2035 तक एक करोड़ शिक्षार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य भी दोहराया।

कार्यक्रम में शिक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिनमें विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा हासिल करने की प्रेरणादायक कहानियां शामिल रहीं। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन बालिका शिक्षा के महत्व और सामूहिक प्रयासों से सामाजिक बदलाव की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को रेखांकित करता है।

Ravi Raj Success Story : दृष्टिबाधित होकर भी UPSC में 20वीं रैंक, नवादा के रवि राज ने रचा इतिहास
नवादा (बिहार) : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बिहार के नवादा जिले के दृष्टिबाधित युवा रवि राज ने ऑल इंडिया 20वीं रैंक हासिल कर प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। आंखों से दुनिया नहीं देख पाने के बावजूद उन्होंने अपने हौसले और मेहनत के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में शानदार सफलता प्राप्त की।

मूल रूप से नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के महुली गांव निवासी रवि राज की इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का बड़ा योगदान है। उनके पिता रंजन कुमार सिन्हा किसान हैं, जबकि मां विभा सिन्हा गृहिणी हैं। बेटे की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए परिवार फिलहाल नवादा शहर के नवीन नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहा है।

पांचवें प्रयास में मिली बड़ी सफलता

रवि राज के लिए यूपीएससी का सफर आसान नहीं रहा। यह उनका पांचवां प्रयास था। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और हर बार नई ऊर्जा के साथ तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत का परिणाम इस बार 20वीं रैंक के रूप में सामने आया।

इससे पहले UPSC 2024 में भी उन्होंने 182वीं रैंक हासिल की थी, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में हुआ था। वर्तमान में वह नागपुर में आईआरएस प्रशिक्षण ले रहे थे, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था। ट्रेनिंग के दौरान भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार अपने लक्ष्य के करीब पहुंच गए।

BPSC भी पास कर चुके हैं रवि राज

यूपीएससी की तैयारी के दौरान ही रवि राज ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 69वीं परीक्षा भी पास की थी, जिसमें उनका चयन राजस्व अधिकारी के पद पर हुआ था। उनकी इस उपलब्धि से उनकी प्रतिभा और निरंतर प्रयास का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मां बनीं बेटे की आंखें

रवि राज दृष्टिबाधित हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई नवादा जिले में ही पूरी की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दयाल पब्लिक स्कूल से हुई, जबकि 12वीं की पढ़ाई सत्येन्द्र नारायण सिंह इंटर स्कूल, पार नवादा से की। इसके बाद उन्होंने सीताराम साहू कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की।

रवि की सफलता में उनकी मां का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी मां विभा सिन्हा हर परीक्षा में उनके साथ रहीं और उनकी आंख बनकर उनका सहयोग किया।

रवि राज की यह सफलता न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के युवाओं, विशेषकर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। उन्होंने साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।