हाथरस - Parakh Khabar

हाथरस में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, हाईवे पर बाइक सवार हमलावरों ने किया हमला
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शुक्रवार को भारतीय सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सादाबाद थाना क्षेत्र में हाथरस रोड पर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास हाईवे पर हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सेना का जवान कार से जा रहा था, तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने पर जवान ने जान बचाने के लिए कार छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और नजदीक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक रामन्नाथ कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव समदपुर निवासी 28 वर्षीय अखिलेश पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह आगरा कैंट में सेना की इंजीनियरिंग विंग में तैनात था। पुलिस के अनुसार, अखिलेश के पिता भी सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में अपने दामाद के पास गए हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मृतक के पुराने रिकॉर्ड व आपसी रंजिश के बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

हाथरस में झोपड़ी में आग का कहर: बुजुर्ग समेत 10 बकरियों की जलकर मौत
हाथरस। हाथरस जिले के बिसावर क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर मोहल्ला में झोपड़ी में आग लगने से एक बुजुर्ग और उनकी 10 बकरियों की जलकर मौत हो गई। यह हादसा सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को हुआ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक के अनुसार, मृतक बनी सिंह (70) रात में झोपड़ी के भीतर चूल्हे में आग जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई, जिससे आग फैल गई और पूरी झोपड़ी चपेट में आ गई। आग की लपटों में बनी सिंह और उनकी बकरियां फंस गईं।

सूचना मिलने पर रात करीब दो बजे दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच जारी है।

हाथरस : मंदिर में प्रसाद खाने से महिला की मौत, बच्चों समेत दर्जनभर लोग बीमार
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के माधुरी गांव में मंदिर में चढ़ाए गए प्रसाद को खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित करीब दर्जनभर लोग बीमार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, माधुरी गांव के किनारे स्थित एक देवी मंदिर में ग्रामीणों ने त्योहार के मौके पर मिठाइयों के कई डिब्बे प्रसाद के रूप में चढ़ाए थे। 23 अक्टूबर की रात को श्रद्धालुओं ने इन्हीं मिठाइयों को प्रसाद के रूप में आपस में बांटा। मिठाई खाने के कुछ ही देर बाद करीब 12 से 15 लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

बीमारों में शामिल मुन्नी देवी (55) की शनिवार सुबह मौत हो गई। वहीं अन्य सभी को उपचार के लिए सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सिकंदराराऊ के क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला खाद्य विषाक्तता का प्रतीत हो रहा है। संभवतः मंदिर में चढ़ाई गई मिठाइयां खराब हो गई थीं, जिससे यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ का मामला: निर्दोष युवकों को बनाया गया आरोपी, जांच में हुआ खुलासा
हाथरस। कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए दो युवकों को जांच में खामियां मिलने के बाद रिहा कर दिया गया। दोनों युवक अब अपने घर लौट आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच सदर क्षेत्र के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजबहादुर सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेंद्र कृष्ण नारायण कर रहे हैं।

यह मामला 9 अक्टूबर का है, जब मुरसान थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के घर लूट की कोशिश की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ने का दावा किया था, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी थी।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के बड़ाकलां गांव के निवासी ओमवीर उर्फ सोनू और देवा उर्फ सूर्यदेव सिंह के रूप में हुई। उनके परिवारजनों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही और खामियां सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तत्कालीन थाना प्रभारी ममता सिंह और एंटी-थेफ्ट टीम के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया था। आगे की जांच में दोनों युवकों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले।

पुलिस ने अदालत में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जिसके आधार पर शुक्रवार को दोनों को जेल से रिहा कर दिया गया। एसपी सिन्हा ने कहा कि व्यापारी और पुलिस की ओर से दर्ज मामलों में कोई साक्ष्य नहीं पाया गया। वहीं, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि विवेचना में खामियां पाए जाने के कारण युवकों को रिहा किया गया है।

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ का मामला: जांच में खामियां मिलने पर दो युवक रिहा
हाथरस। कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार किए गए दो युवकों को जांच में खामियां पाए जाने के बाद रिहा कर दिया गया। दोनों युवक जेल से बाहर आकर अपने घर लौट गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच सदर क्षेत्र के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राजबहादुर सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेंद्र कृष्ण नारायण कर रहे हैं।

यह मामला 9 अक्टूबर का है, जब मुरसान थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के घर लूट की कोशिश की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटना के बाद दो युवकों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया था, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी थी।

पकड़े गए युवकों की पहचान अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के बड़ाकलां गांव निवासी ओमवीर उर्फ सोनू और देवा उर्फ सूर्यदेव सिंह के रूप में हुई। हालांकि, परिवारजनों ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की थी।

प्रारंभिक जांच में खामियां सामने आने पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तत्कालीन थाना प्रभारी ममता सिंह और एंटी-थेफ्ट टीम के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया था। इसके बाद गठित जांच टीम को युवकों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले।

पुलिस ने अदालत में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जिसके आधार पर शुक्रवार को दोनों युवकों को जेल से रिहा कर दिया गया। एसपी सिन्हा ने बताया कि व्यापारी और पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए मामलों में भी कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिला। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि विवेचना में खामियां पाए जाने के कारण दोनों को रिहा किया गया है।

Hathras News : ट्यूबवेल पर मिला बुजुर्ग का शव, गले पर मिले निशान, हत्या की आशंका
हाथरस : जिले के हसायन थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्यूबवेल पर बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगला पटरी गांव निवासी प्रेमपाल (64) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि वह सुबह खेत पर बने ट्यूबवेल पर गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजन जब उन्हें देखने पहुंचे तो प्रेमपाल चारपाई पर मृत अवस्था में मिले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के गले पर रस्सी या तार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सीओ जे. एन. अस्थाना ने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि मृतक के भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद की जानकारी सामने आई है।

Hathras News: मासूम बेटी की हत्या कर कुएं में फेंका शव, मां और नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही छह साल की बेटी की हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए कुएं में फेंक दिया। जब इस सनसनीखेज राज से पर्दा उठा तो गांव वाले दंग रह गए। यह मामला सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के मऊ चिरायल गांव का है।

जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर को श्रीकृष्ण उर्फ स्वामी की 6 वर्षीय बेटी अनव्या उर्फ अरवी अचानक घर से लापता हो गई थी। उस समय घर के सदस्य धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त थे। खोजबीन के दौरान बच्ची की लाश गांव के पास एक खाली कुएं से बोरे में बरामद हुई।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा मौके पर पहुंचे और जांच के लिए विशेष टीम बनाई। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार, बच्ची ने अपनी मां पिंकी शर्मा और उसके नाबालिग प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। मासूम ने अनजाने में कहा कि वह सब कुछ पिता को बता देगी। इसी डर से दोनों ने गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को सफेद अंगोछे में लपेटकर बोरे में भर दिया गया और रस्सी से बांधकर पास के कुएं में फेंक दिया गया। घटना के दौरान बच्ची ने बचाव में मां का हाथ काट लिया था, जिसके निशान पुलिस के लिए अहम सबूत बने।

पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए 33 वर्षीय पिंकी शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके नाबालिग प्रेमी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Hathras News: डीएम के ड्राइवर की बेटी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बहू के प्रेमी पर आरोप
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सोमवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे जिले को झकझोर दिया। जिलाधिकारी (डीएम) के ड्राइवर राकेश शर्मा की बेटी कल्पिता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस वक्त हुई जब कल्पिता अपनी मां के साथ स्कूटी से बाजार से लौट रही थी।

जानकारी के अनुसार, मां-बेटी जैसे ही घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें ओवरटेक कर कल्पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से कल्पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां बाल-बाल बच गई।

मृतका की मां ने इस हत्या के पीछे अपनी बहू ज्योति के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि बेटे से तलाक के बाद ज्योति करीब एक साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। मां का दावा है कि जिस हथियार से कल्पिता की हत्या की गई, वह भी ज्योति द्वारा घर से चुराया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश और बहू के प्रेमी की भूमिका सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Hathras News: गेस्ट हाउस में गोपनीय बैठक करना पड़ा महंगा, खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित
हाथरस: सजातीय शिक्षकों, शिक्षिकाओं और शिक्षामित्रों के साथ गुप्त बैठक आयोजित करना एक खंड शिक्षा अधिकारी को भारी पड़ गया। सहपऊ में तैनात रहीं वर्तमान सादाबाद विकास खंड की खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौधरी को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के स्कूल समय में गेस्ट हाउस में एक गुप्त बैठक बुलाई, जिसमें सरकार विरोधी बातें की जा रही थीं।

सूत्रों के अनुसार, पूनम चौधरी ने सहपऊ में तैनाती के दौरान सादाबाद-सलेमपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में अपने ही समाज के शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षामित्रों के साथ गोपनीय बैठक की थी। इस बैठक की जानकारी किसी ने जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय को दी, जिन्होंने तुरंत डीएम को सूचना दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सादाबाद व तहसीलदार ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। अधिकारियों को देख बैठक में मौजूद लोग वहां से भागने लगे।

इस पूरे मामले की शिकायत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र के माध्यम से की थी, जिसे सीमा रामवीर उपाध्याय ने शासन को प्रेषित किया। शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए शासन ने पूनम चौधरी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

जांच के लिए मुरादाबाद मंडल के मंडलीय उप शिक्षा निदेशक को नामित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान पूनम चौधरी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), हाथरस के प्राचार्य कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है।

Hathras News: अश्लील वीडियो मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित, बीएसए ने की त्वरित कार्रवाई
हाथरस। शिक्षा क्षेत्र सासनी के प्राथमिक विद्यालय खेड़िया फिरोजपुर के प्रधानाध्यापक को अश्लील वीडियो मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) स्वाति भारती ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की जांच रिपोर्ट के आधार पर की।

बीएसए ने बताया कि 29 अप्रैल को मामले की जांच के निर्देश बीईओ सासनी को दिए गए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रधानाध्यापक बच्चों को निजी ट्यूशन पढ़ाता था। एक छात्र ने लिखित बयान में बताया कि वह आरोपी से ट्यूशन लेता था और उसे एक बार घर पर रोक लिया गया था। छात्र ने यह भी स्वीकार किया कि घटना का वीडियो 10-15 दिन पुराना है और उसने अन्य बच्चों के साथ मिलकर वीडियो बनाकर प्रधानाध्यापक को भेजा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक दयाशंकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उन्हें निलंबन अवधि में बीआरसी सासनी से संबद्ध किया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच का जिम्मा बीईओ सासनी को सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने भी प्रकरण को गंभीर मानते हुए आवश्यक जांच के निर्देश दिए हैं।

Hathras News: बाइक और स्कूटर की भिड़ंत में दो भाइयों समेत तीन की मौत, घरों में मचा कोहराम
हाथरस (उत्तर प्रदेश): जिले के हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बघराया गांव के पास जलेसर रोड पर हुआ।

पुलिस के अनुसार, सिकंदराराव की शिव कॉलोनी निवासी योगेश कुमार (55) अपने बेटे निमेश (24) के साथ स्कूटर पर सवार होकर जलेसर की ओर जा रहे थे। उसी समय पाडू गांव निवासी नारायण हरि के बेटे अमित (24) और सुमित (22) बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

बघराया गांव के पास स्कूटर और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान सामने से आ रही एक इको वैन भी इन वाहनों से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे वैन चालक भी घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को तत्काल महऊ के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने योगेश, अमित और सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, निमेश और वैन चालक विजय (निवासी मदनपुर, फिरोजाबाद) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच जारी है। हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Hathras News: नहर में महिला का संदिग्ध हालात में शव मिला, गले में बंधा था दुपट्टा, पुलिस जांच में जुटी
हाथरस। शहर के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला का शव नहर में तैरता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

मृतका की पहचान गांव दयानतपुर निवासी संजय कुमार की पत्नी रचना (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव के गले में दुपट्टा बंधा मिला, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

परिवारजनों ने बताया कि रचना मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और अक्सर सुबह घर से निकल जाती थीं और शाम को लौटती थीं। शनिवार को भी वह सुबह घर से निकलीं, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटीं।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया, "फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चलेगा।"

सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति किसान हैं और उनके दो वयस्क बेटे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, और परिवार व आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।