चंदौली - Parakh Khabar

चंदौली में क्रिकेट की गेंद को लेकर विवाद बना हिंसक संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सात गिरफ्तार
चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के साहूपुरी चौकी अंतर्गत व्यासपुर गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते समय हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गेंद को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है।

महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का आरोप

व्यासपुर निवासी परवीन बानो पत्नी मोहम्मद निजाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सुहैल अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोग उनके घर पहुंच गए और वहां मौजूद महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था।

मासूम समेत दो लोग घायल

मारपीट की इस घटना में ढाई वर्षीय अलतमस और तारा नाम की महिला घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों घायलों का उपचार कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी।

मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों को भेजा गया जेल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।

कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी शिव कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली में स्कूल के क्लासरूम में छात्र की चाकू मारकर हत्या, साथी छात्र गिरफ्तार
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शुक्रवार सुबह एक स्कूल के क्लासरूम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। समर कोचिंग के दौरान एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज की है। जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी बबलू यादव का पुत्र लवकुश यादव (17) हाईस्कूल का छात्र था और गर्मी की छुट्टियों के दौरान चल रही समर कोचिंग में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह कॉलेज पहुंचा था।

क्लास के दौरान सीने पर किया चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:30 बजे क्लास में करीब 12 से 15 छात्र मौजूद थे। इसी दौरान लवकुश का 17 वर्षीय सहपाठी अचानक अपनी सीट से उठकर उसके पास पहुंचा और कमर में छिपाकर लाए चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। हमले के बाद लवकुश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना से क्लासरूम में मौजूद छात्र दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई। शिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने तत्काल घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

सहपाठियों के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद थी। हालांकि, किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगा।

आरोपी छात्र गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके गांव फत्तेपुर में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के गांवों के बीच करीब 500 मीटर की दूरी है।

क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों छात्रों के बीच आपसी मनमुटाव की बात सामने आई है। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर उसके शीशे तोड़ दिए। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार वाराणसी के कोयला बाजार निवासी रुबीना बेगम (36) अपने पति शाहिद मोहम्मद के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही थीं। रात करीब 11 बजे जब दंपति चंदनी बाजार मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक (HR58 D 8958) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठी रुबीना बेगम सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे शाहिद मोहम्मद हादसे में सुरक्षित बच गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया और उसके शीशे तोड़ दिए। हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद मृतका के परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
चंदौली : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में ‘ग्रेट निकोबार बचाओ’ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने आशंका जताई कि बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं से वहां के पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय आदिवासी समुदायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह देश की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है और इसके संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरूकता आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भविष्य की पीढ़ियों के हितों से जुड़ा विषय बताते हुए इस दिशा में गंभीर प्रयासों की आवश्यकता बताई।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है और वहां प्रस्तावित परियोजनाओं के संभावित प्रभावों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस विषय को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रही है तथा जनजागरण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि ‘ग्रेट निकोबार बचाओ’ हस्ताक्षर अभियान आगामी एक सप्ताह तक जनपद के विभिन्न ब्लॉकों और गांवों में चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस विषय की जानकारी दी जा सके और उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता, मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, राममूरत गुप्ता, मुनीर खान, गंगा प्रसाद, गुलाब राम, परमहंस सिंह राजपूत, शिवेंद्र मिश्रा, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, चंद्रवंश यादव, श्रीकांत पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंदौली : तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियों ने की सघन तलाशी
चंदौली। राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली जा रही 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से शनिवार रात अफरातफरी मच गई। अलर्ट मिलते ही ट्रेन को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू नगर/मुगलसराय) पर रोक दिया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक जांच अभियान चलाया। करीब तीन घंटे की तलाशी के बाद कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

तेजस राजधानी एक्सप्रेस शनिवार रात करीब 10:15 बजे प्लेटफॉर्म संख्या चार पर पहुंची थी। इसी दौरान रेलवे बोर्ड को ट्रेन में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, जिला पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा कारणों से यात्रियों को ट्रेन से उतारकर सुरक्षित स्थानों पर बैठाया गया और ट्रेन के सभी 16 कोचों की बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान एहतियातन अप और डाउन लाइन पर चलने वाली अन्य राजधानी और प्रमुख ट्रेनों की भी तलाशी कराई गई। हर स्तर पर जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों और रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। देर रात करीब 12 बजे तेजस राजधानी एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

पीडीडीयू नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि बम की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पूरी ट्रेन की सघन जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से सूचना दी गई थी, उसकी जांच की जा रही है।

इस दौरान अचानक हुई सुरक्षा कार्रवाई से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Chandauli News : मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
चंदौली। चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के टहलने निकले एक व्यवसायी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सकलडीहा की पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के अनुसार, तुलसी आश्रम कस्बे के निवासी और स्थानीय व्यापारी उमाशंकर मौर्य (62) रोजाना की तरह सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले थे। अमड़ा-सकलडीहा रोड पर स्टेशन से आगे बढ़ते ही गांव के ही बृजेश यादव (30) ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उमाशंकर ने दम तोड़ दिया। तिवारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उमाशंकर मौर्य द्वारा कथित तौर पर ‘तुम्हारी शादी नहीं होगी’ कहने से वह नाराज था और इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी के लिए परिवार नहीं थे तैयार, प्रेमी युगल ने खाया जहर; युवती की मौत, युवक गंभीर
चंदौली। यूपी के चंदौली जिले में चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक प्रेमी युगल ने गुरुवार सुबह शादी के लिए परिवारों की रजामंदी न मिलने पर जहर खा लिया। कुछ ही देर में युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

चकिया के सीओ रघुराज ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत दोनों को जिला संयुक्त अस्पताल चकिया में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

युवक की पहचान दीरेहु निवासी 19 वर्षीय राज सोनकर के रूप में हुई है। मृत युवती वार्ड नंबर-4 कबीर नगर की रहने वाली थी और उसकी उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि युवक कुछ वर्ष पहले भी युवती को भगा ले गया था, जिस पर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चंदौली: कलेक्ट्रेट अधिकारी की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेडवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक कलेक्ट्रेट अधिकारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चंदौली कलेक्ट्रेट में तैनात 58 वर्षीय प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव देर रात वाराणसी स्थित अपने घर जा रहे थे।

रात करीब 8:30 बजे मुगलसराय के पास उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय के अनुसार, हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Chandauli News: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से खड़े ट्रक में हादसा, खलासी की मौत, चालक गंभीर घायल
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक में बैठे खलासी की मौके पर मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे एक गिट्टी लदा ट्रक सोनभद्र से बिहार की ओर जा रहा था, जो ओवरब्रिज के पास खड़ा था। उसी दौरान मुल्तानी मिट्टी लादकर तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्रेलर अचानक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

मृत खलासी की पहचान सूर्यदेव यादव (50) निवासी बहरा गांव, रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है। घायल चालक का नाम आनंद (45) है, जो अजमेर, राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli News: धान के खेत में डूबने से सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत, घर लौटते वक्त फिसला पैर
चंदौली। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई। घर लौटते समय दोनों मासूम पानी से भरे धान के खेत में फिसलकर गिर गए और दलदल में फंसने से उनकी डूबकर मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, रामपुर सरने गांव निवासी चार वर्षीय खुशबू और ढाई वर्षीय शिवांशु मंगलवार दोपहर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ाई खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों बच्चे खेत की मेड़ से होकर गुजर रहे थे, तभी अचानक खुशबू का पैर फिसल गया और वह पानी से भरे धान के खेत में गिर पड़ी। उसे बचाने के प्रयास में छोटा भाई शिवांशु भी उसी में जा गिरा। दोनों बच्चे दलदल में फंस गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

कुछ देर बाद जब ग्रामीणों ने बच्चों को नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की। दोनों के शव खेत के पानी में तैरते मिले। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि रामपुर सरने गांव निचले इलाके में स्थित है और हाल ही में आई बाढ़ के कारण आसपास के खेतों में लगभग पांच फीट तक पानी जमा है। इसी वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गांव में मासूम भाई-बहन की मौत से शोक की लहर है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चंदौली में बदमाशों का आतंक: घर में घुसकर महिला को गोली मारी, वाराणसी रेफर
चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अपराधियों ने एक घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल महिला को वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वारदात सैयदराजा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे हुई। सफीउल्ला मुंबई में नौकरी करता है और घर पर उसकी पत्नी दिलकश (40) बच्चों के साथ रहती हैं। देर रात दिलकश को अचानक घर में कुछ आवाजें सुनाई दीं। जब उन्होंने बाहर देखा तो कुछ अज्ञात बदमाश घर के भीतर मौजूद थे।

शोर मचाने पर बदमाशों में से एक ने तमंचे से गोली चला दी, जो महिला के कंधे में जा लगी। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और गंभीर रूप से घायल दिलकश को पहले जिला अस्पताल और फिर हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

सैयदराजा थाना प्रभारी बीपी पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बदमाशों का मकसद चोरी था या कोई अन्य कारण। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि घायल महिला खतरे से बाहर है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

Chandauli News: घरेलू विवाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की पत्नी की फावड़े से हत्या, आरोपी फरार
चंदौली, सकलडीहा: जिले के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बथावर में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवान दास यादव ने अपनी पत्नी क्रीमकला (30) की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। वारदात सुबह करीब छह बजे हुई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सकलडीहा, कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह हुए झगड़े में गुस्से में आकर भगवान दास ने घर में रखा फावड़ा उठाकर पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। वार गंभीर होने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार, भगवान दास का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2014 में वह सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्र नेता बबलू पर गोली चलाने के मामले में जेल जा चुका है। मृतका के दो बच्चे हैं—एक बेटा और एक बेटी।