- Hindi News
- बिजनेस
- टैप से टेकऑफ तक का सफर होगा आसान, स्कैपिया और एक्सिस बैंक ने लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड
टैप से टेकऑफ तक का सफर होगा आसान, स्कैपिया और एक्सिस बैंक ने लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड
लखनऊ, सितंबर 2026। ट्रैवल फिनटेक कंपनी स्कैपिया और एक्सिस बैंक ने मिलकर ‘स्कैपिया एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च किया है। नई पीढ़ी के यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस कार्ड में पेमेंट, रिवॉर्ड्स और ट्रैवल से जुड़ी सुविधाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है।
रोजमर्रा के खर्च पर 10% तक और ट्रैवल बुकिंग पर 20% तक रिवॉर्ड्स
स्कैपिया एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर योग्य रोजमर्रा के खर्चों पर 10% तक रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे। वहीं, स्कैपिया ऐप के जरिए की गई योग्य ट्रैवल बुकिंग पर 20% तक स्कैपिया कॉइन्स मिलेंगे।
इन कॉइन्स का इस्तेमाल फ्लाइट्स, होटल स्टे, वीजा, एक्सपीरियंस और अन्य ट्रैवल सुविधाओं के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा, स्कैपिया ऐप के जरिए ग्राहक अपनी यात्रा को डिस्कवर, प्लान और बुक कर सकेंगे। ऐप पर उपलब्ध क्यूरेटेड ट्रैवल स्टोर में यात्रियों की पसंद के कई ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं।
जीरो फॉरेक्स मार्कअप और एयरपोर्ट बेनिफिट्स
इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाले ग्राहकों के लिए कार्ड में जीरो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा दी गई है। इसके साथ स्मार्ट फॉरेक्स फीचर के जरिए विदेश में किए जाने वाले खर्चों पर ज्यादा जानकारी और नियंत्रण देने का दावा किया गया है।
कार्डहोल्डर्स को एयरपोर्ट लाउंज, डाइनिंग और प्रीमियम रिटेल से जुड़े कई बेनिफिट्स भी मिलेंगे। कार्ड के लिए ऑनबोर्डिंग और इसके मैनेजमेंट की प्रक्रिया स्कैपिया ऐप के जरिए डिजिटल तरीके से पूरी की जा सकेगी।
खास बात यह है कि कार्ड पर कोई जॉइनिंग या एनुअल फीस नहीं होगी।
स्कैपिया और एक्सिस बैंक ने बताई साझेदारी की वजह
स्कैपिया के फाउंडर और सीईओ अनिल गोटेती ने कहा, “हम एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह हमारे लिए एक नई शुरुआत है। आज के युवा पहले से कहीं ज्यादा यात्राएं कर रहे हैं और हमने स्कैपिया को उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है—एक ऐसा ऐप जहां वे खर्च कर सकते हैं, ट्रिप बुक कर सकते हैं, ट्रैवल से जुड़ी शॉपिंग कर सकते हैं और रिवॉर्ड्स कमा सकते हैं। हमारे यूजर्स अब तक 175 से ज्यादा देशों की यात्रा में स्कैपिया का इस्तेमाल कर चुके हैं। एक्सिस बैंक के साथ मिलकर हम देशभर में और ज्यादा लोगों तक यह सुविधा पहुंचा सकेंगे।”
एक्सिस बैंक की ग्रुप हेड, कार्ड्स, पेमेंट्स एंड वेल्थ मैनेजमेंट अर्निका दीक्षित ने कहा कि स्कैपिया के साथ साझेदारी बैंक के ऐसे प्रोडक्ट्स तैयार करने के फोकस को दर्शाती है, जो डिजिटल, आसान और ग्राहकों की बदलती ट्रैवल जरूरतों के अनुरूप हों।
उन्होंने कहा कि एक्सिस बैंक की पेमेंट्स से जुड़ी विशेषज्ञता को स्कैपिया के ट्रैवल इकोसिस्टम के साथ जोड़कर ग्राहकों को ऐसा अनुभव देने का प्रयास किया गया है, जो सिर्फ को-ब्रांडेड कार्ड तक सीमित न रहकर पूरी यात्रा के दौरान उपयोगी साबित हो।
मास्टरकार्ड और रुपे नेटवर्क का विकल्प
मास्टरकार्ड के इंडिया एंड साउथ एशिया प्रेसिडेंट गौतम अग्रवाल ने कहा कि भारत में ट्रैवल तेजी से बढ़ते कंज्यूमर सेगमेंट्स में शामिल है और ऐसे में ग्राहक आसान, सुरक्षित और व्यापक रूप से स्वीकार किए जाने वाले पेमेंट विकल्प चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एक्सिस बैंक और स्कैपिया के साथ साझेदारी के जरिए यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक और स्मार्ट ट्रैवल पेमेंट एक्सपीरियंस तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, एनपीसीआई की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ग्रोथ सोहिनी राजोला ने कहा कि रुपे ने भारत में डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि ग्राहक अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को पसंदीदा यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं और यूपीआई क्यूआर कोड के जरिए भुगतान कर सकते हैं। उनके मुताबिक, इस साझेदारी में रुपे नेटवर्क की पहुंच को प्रीमियम ट्रैवल बेनिफिट्स के साथ जोड़ा गया है।
स्कैपिया की तीसरी बैंकिंग पार्टनरशिप
कंपनी के मुताबिक, यह स्कैपिया की तीसरी बैंकिंग पार्टनरशिप है। इसके जरिए कंपनी देशभर में ज्यादा यात्रियों तक अपने ट्रैवल और फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म को पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वहीं, एक्सिस बैंक के लिए यह साझेदारी उसकी को-ब्रांडेड कार्ड्स रणनीति को मजबूत करने के साथ ट्रैवल और डिजिटल सेगमेंट में पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।
स्कैपिया एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनबोर्डिंग 3 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।
