सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा: आंधी में पीपल का पेड़ घर पर गिरा, मां समेत चार बच्चों की मौत

पटना : बिहार के सीतामढ़ी जिले में सोमवार देर रात तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी धनुशी टोला में एक विशाल पीपल का पेड़ उखड़कर कच्चे मकान पर गिर गया, जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके चार बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना वार्ड संख्या-1 स्थित रेवासी धनुशी टोला की है। हादसे में 28 वर्षीय पूजा देवी, उनकी पांच वर्षीय बेटी शिवानी, सात वर्षीय पुत्र राजकुमार, दो वर्षीय वीरभद्र कुमार तथा एक माह के शिशु लायगर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - बांका में सर्वे अमीन 8,500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई

स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार एक पुराने पीपल के पेड़ के समीप बने कच्चे मकान में सो रहा था। सोमवार रात करीब 11:30 बजे तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हुई। इसी दौरान विशाल पीपल का पेड़ उखड़कर सीधे मकान पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से मकान पूरी तरह ढह गया और परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ, बीडीओ और रीगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और मलबा हटाया गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता और अन्य राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कई जिलों में आंधी-बारिश का असर

सोमवार शाम पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र में भी तेज आंधी और बारिश के कारण व्यापक नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, मकानों को क्षति पहुंची और यातायात प्रभावित हुआ।

रामनगर-बखरी मुख्य मार्ग पर बंजारिया चौक के पास पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया, जिससे हजारों यात्री घंटों तक फंसे रहे। रामनगर-लौरिया और रामनगर-नरकटियागंज मार्ग पर भी कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा।

कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के अनेक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सीवान और गोपालगंज सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कुछ क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। विशेष रूप से कोसी और सीमांचल क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Banda News: बांदा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले Banda News: बांदा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले
बांदा : कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बांदा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल...
Bareilly : बरेली में कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच जारी
वाराणसी में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला
Bahraich News: खेत गई युवती पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान; अस्पताल में भर्ती
UP News: महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिसकर्मी निलंबित, वैवाहिक स्थिति छिपाने के आरोप की होगी जांच
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.